जमकर चले लाठी भाटा तो सहम गए लोग, फावड़ा लेकर मारने दौड़े तो मच गई चीख पुकार, जानिए
धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान लाठी भाटा की जंग में महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। इस पूरी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने वारदात की जानकारी ली। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री तो सबसे डफर मंत्री है, डोटासरा का दावा अब तो 20 सीटें भी नहीं आएंगी बीजेपी के
जमीनी विवाद के बीच जमकर चली लाठियां
रंग कर देने वाले या मामला धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र के हदनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी भाटा जंग के रूप में सामने आया। इस दौरान लाठी भाटा जंग में पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हदनपुर गांव के रामविलास और हरिशंकर के बीच जमीनी विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में रामविलास के परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : एसीबी ने धौलपुर में कर लिया बड़ी मछली का शिकार! 50 हजार रुपए में बिगाड़ा अपना ईमान, जानिए कैसे
पुलिस मामले की जुट में जुट गई
घटना को लेकर वायरल वीडियो में दो पक्ष के लोग जमकर भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में देख सकते है कि कुछ लोगों के हाथों में लाठी डंडे लगे हुए है। वो एक दूसरे पर प्रहार करते हुए नजर आ रहे है। इधर, सूचना मिलते ही मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : पुलिस थाने में ‘अय्याशी का खेल’, वीडियो वायरल हुआ तो, अब चली गई वर्दी, जानिए मामला
पुलिस थाने में ‘अय्याशी का खेल’, वीडियो वायरल हुआ तो, अब चली गई वर्दी, जानिए मामला
