बोर्ड की परीक्षा देने निकला छात्र अचानक हुआ गायब! फिर रहस्यमय तरीके से मिला, जानिए क्या हुआ

बोर्ड की परीक्षा देने निकला छात्र अचानक हुआ गायब! फिर रहस्यमय तरीके से मिला, जानिए क्या हुआ
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में शनिवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा देने घर से निकला एक 15 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसको लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। बाद में करीब छह घंटे बाद वह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक खेत में बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों ने उसे झील का बाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि छात्र अचानक कैसे लापता होकर खेत में बेहोशी की हालत में मिला।

यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS : विधायक की गाड़ी ने पूर्व सरपंच को उड़ा दिया, घटना में हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरी घटना

एग्जाम देने निकला छात्र हुआ अचानक लापता

परिजनों के अनुसार छात्र सुबह करीब 7:30 बजे परीक्षा देने के लिए घर से निकला था लेकिन परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा। स्कूल से सूचना मिलने पर परिवार की चिंता बढ़ गई और उसकी गांव में तलाश शुरू की गई साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन शुरुआती जांच में कोई सुराग नहीं मिला। इधर, घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई लोगों में छात्र के अचानक लापता होने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : विधानसभा से भग गया विपक्ष! सरकार बनाम विपक्ष का जमकर घमासान, CM ने दी बहस की चुनौती, जानिए सच्चाई

पुलिस मामले की जांच में जुटी

परिजनो के अनुसार दोपहर को ग्रामीणों ने किशोर को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक खेत में अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जहां से परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि छात्र के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की थी। मामले की परिस्थितियों को देखते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है पुलिस इस मामले की पूरी पड़ताल करने में जुटी हुई है कि आखिर छात्र अचानक कैसे लापता हुआ और कैसे वह खेत में लावारिस अवस्था में मिला?

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल ने डोटासरा को कह दिया “बहरा”, फिर सदन में जमकर हंगामा, जानिए क्यों?

फिर टूटा शादी में डीजे गाड़ी का कहर! पांच बच्चे आए करंट की चपेट में, रोंगटे खड़े कर देगा यह Video

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!