“विधानसभा में बहस से पहले क्यो बदला गेम”, भगोड़ी सरकार कहकर टीकाराम जूली ने यह बताई बड़ी वजह
जयपुर : राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में शनिवार को 5 साल बनाम 2 साल की बहस को लेकर जमकर सियासी पारा चढ़ा। सीएम भजनलाल शर्मा (CM bhajan Lal Sharma) ने विपक्ष के वॉकआउट को लेकर जमकर घेरा। वही, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी भजनलाल सरकार को ‘भगोड़ी सरकार’ घोषित किया। विधानसभा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष की घबराहट उस समय साफ नजर आई। जब मुख्यमंत्री अपनी ही दी हुई चुनौती से पीछे हट गए। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान को इस बार ऐसी सरकार मिली है, जिसके लिए अपने वचन का कोई मूल्य नहीं है, जो अपनी बात का मान नहीं रख सकते। वह 5 साल बनाम 2 साल की बहस में क्या टिकते? एन मौके पर अपनी पीठ दिखा देते।
यह भी पढ़ें : विधानसभा से भग गया विपक्ष! सरकार बनाम विपक्ष का जमकर घमासान, CM ने दी बहस की चुनौती, जानिए सच्चाई
विकास के आंकड़ों के सामने सरकार की आवाज़ सूख गई
इस दौरान टीकाराम जूली ने कहा कि आज सदन ने देखा कि विकास के आंकड़ों के सामने पूरी भाजपा सरकार की आवाज़ सूख गई। जो मुख्यमंत्री कल तक ‘5 साल बनाम 2 साल’ की चर्चा का दम भर रहे थे, वे आज कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का सामना करने का साहस नहीं जुटा पाए और कायरता दिखाते हुए चर्चा का प्रस्ताव ही बदल दिया। उनकी जुमलेबाज़ी पूरी तरह खोखली साबित हुई। यह सरकार “5 साल बनाम 2 साल’ की बहस से भगोड़े की तरह भाग खड़ी हुई।” उन्होंने कहा कि आज अपनी ही बात से मुकरकर सरकार प्रदेश की जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गई है।
यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल ने डोटासरा को कह दिया “बहरा”, फिर सदन में जमकर हंगामा, जानिए क्यों?
प्रस्ताव बदलकर सदन को गुमराह क्यों
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सदन के भीतर मुख्यमंत्री जी ने स्वयं घोषणा की थी कि वे ‘2 साल बनाम 5 साल’ के कार्यकाल पर चर्चा कराएंगे। कार्य सलाहकार समिति (BAC) में भी यही तय हुआ था, लेकिन जो प्रस्ताव रखा, उसमें 5 साल का जिक्र गायब कर दिया गया। श्री जूली ने सीधा हमला करते हुए कहा, “माननीय मुख्यमंत्री जी, अपने शब्दों से मुकरिए मत और डरिए मत। जब आपने खुद चुनौती दी थी, तो अब प्रस्ताव बदलकर सदन को गुमराह क्यों कर रहे हैं? प्रदेश की जनता जानती है कि आपके पास इन 2 वर्षों में कुशासन और जुमलों के अलावा बताने को कुछ भी नहीं है।”
यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS : विधायक की गाड़ी ने पूर्व सरपंच को उड़ा दिया, घटना में हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरी घटना
कॉलेजों के निर्माण पर ‘सफेद झूठ’ का पर्दाफाश : जूली
इस दौरान टीकाराम जूली ने सरकार के दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार 185 कॉलेजों के भवन निर्माण का जो श्रेय ले रही है, उससे बड़ा झूठ कोई हो ही नहीं सकता। उन्होंने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी इन भवनों की ‘कार्य प्रारंभ तिथि’ और ‘कार्य पूर्ण तिथि’ पर एक श्वेत पत्र जारी कर दें, सारा सच सामने आ जाएगा। जूली ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 310 नए कॉलेज खोले थे, जिनमें से 57 का काम हमारे समय ही पूरा हो गया था और 185 कॉलेजों का काम दिसंबर 2023 के बाद पूरा हुआ है।
यह भी पढ़ें : चोरी करते हुए लोगों ने पकड़े युवक, फिर हाथ पैर बांधकर कर दिया बुरा हाल, देखिए Video
कांग्रेस के विकास मॉडल के आगे 2 साल का ‘प्रोपेगेंडा’ टिक नहीं पाएगा
मीडिया से बातचीत के दौरान टीकाराम जूली ने आगे कहा कि भाजपा सरकार चर्चा से इसलिए भागी, क्योंकि वह जानती है कि 5 साल के कांग्रेस के विकास मॉडल के सामने उनके 2 साल का ‘प्रोपेगेंडा’ टिक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि यह पवित्र सदन चर्चा के लिए है, भाजपा के प्रचार तंत्र के लिए नहीं। अगर सरकार में हिम्मत है तो वह ‘2 साल बनाम 5 साल’ के मूल प्रस्ताव पर बहस कराती, कांग्रेस प्रदेश की जनता की तरफ से जवाब मांगने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह भी पढ़ें : विधानसभा में विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत! टीकाराम जूली अब सदन नही चलने देंगे, जानिए क्यों
फिर से दहल गया भिवाड़ी! तेज धमाकों से गोदाम में लगी भीषण आग, लोग घरों से भाग छूटे
