फिर टूटा शादी में डीजे गाड़ी का कहर! पांच बच्चे आए करंट की चपेट में, रोंगटे खड़े कर देगा यह Video

फिर टूटा शादी में डीजे गाड़ी का कहर! पांच बच्चे आए करंट की चपेट में, रोंगटे खड़े कर देगा यह Video
Spread the love

डीग : राजस्थान में शादी समारोह की धूम मची हुई है। इस बीच कई हादसे भी सामने आ रहे है। इसके चलते एक बार फिर शादी समारोह में डीजे गाड़ी का कहर देखने को मिला है। डीग जिले में शादी समारोह के चलते डीजे गाड़ी देखने आए पांच बच्चे करंट की चपेट में आ गए। दरअसल, शादी में बिन्दोरी कार्यक्रम के चलते एक डीजे मार्ग से गुजर रहा था। उसके पीछे लोग नाचते गाते हुए चल रहे थे, तभी वहां कुछ बच्चे डीजे देखने आए, तो डीजे की गाड़ी को छूने से करंट की चपेट में आ गए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इधर, घायल बच्चों को अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में ये कौन घुसे बदमाश? आखिर क्या थे उनके मंसूबे

डीजे गाड़ी को देखने आए बच्चे आए करंट की चपेट में

हैरान कर देने वाला यह मामला डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र का है, जहां यामतपुर गांव में यह दर्दनाक हादसा देखने को मिला, जहां गांव में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान डीजे की गाड़ी के साथ लोग नाचते गाते हुए निकल रहे थे। इस बीच उन्हें देखने के लिए आसपास के कुछ बच्चे आएं। बच्चों ने डीजे की गाड़ी को छू लिया, तभी अचानक करंट प्रवाहित होने से पांच बच्चे करंट लगते ही बेहोश होकर गिर पड़े। यह देखते ही लोगों में खलबली मच गई। घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया। इनमें तीन बच्चों का उपचार किया जा रहा है। जबकि दो बच्चों की हालत नाजुक बताई गई है, जिन्हें अन्यत्र रेफर किया गया है। इधर, मामले की सूचना मिलते ही सीकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : बारात के स्वागत में खड़े लोगों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां, फिर दुल्हन पक्ष के लोगों को भगा भागकर काट लिया, देखिए Video

दो दिन पहले टोंक में भी इसी तरह का हुआ था हादसा

बता दें कि 2 दिन पहले भी टोंक में इसी तरह का हादसा देखने को मिला। जब एक शादी समारोह के चलते लोग डीजे की गाड़ी के पीछे नाचते गाते हुए जा रहे थे। इस बीच डीजे गाड़ी के चालक ने अचानक गाड़ी को बेक लिया। जिससे दो मासूम बच्चों की कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बच्चे शादी वाले परिवार के ही बताए गए। इस घटना से शादी वाले परिवार में मातम फैल गया। इस दौरान लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें : शोरूम में आग का भीषण तांडव, परिवार के लोगों ने नीचे कूदकर बचाई जान, जानिए मामला

शादी में बज रहा था डीजे, फिर वही डीजे बन गया काल, 2 मासूम की दर्दनाक मौत, 3 जने घायल, जानिए कैसे

 

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!