चलती विधानसभा में कांग्रेसी विधायक ने किया अश्लील भद्दा इशारा! देखकर आपको भी शर्म आ जाएगी, देखिए Video
MLA Rohit Bohra जयपुर : राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly News) में गुरुवार को बजट पर बहस हुई। इस दौरान शून्य काल में कांग्रेसी विधायक रोहित बोहरा की एक शर्मनाक करतूत सामने आई, जो कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कांग्रेस के विधायक हरिमोहन शर्मा शून्य काल में बोल रहे थे। उनके पीछे बेटे विधायक रोहित बोहरा मुस्कुराते हुए एक अश्लील भद्दा इशारा करते हुए नजर आए, लेकिन इस चीज पर किसी भी विधायक का ध्यान नहीं गया और न हीं इसे विधानसभा में मुद्दा बनाया गया। इधर, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा को घेरते हुए आलोचना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : एक लाख युवाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, यहां जानिए भजनलाल सरकार का खास प्लान
विधायक रोहित बोहरा ने किया अश्लील भद्दा इशारा
राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को काफी हंगामा रहा। इस दौरान शून्य काल में विधायक हरिमोहन शर्मा सरकारी योजनाओं और लोकार्पण, शिलान्यास समारोह को लेकर सवाल कर रहे थे। इस बीच एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया। जब उनके ठीक पीछे बैठे कांग्रेसी विधायक रोहित बोहरा मुस्कुराते हुए नजर आए। इस बीच अचानक उन्होंने किसी विधायक को देखते हुए एक अश्लील भद्दा इशारा किया, जो वहां लाइव कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। हालांकि इसकी किसी को जानकारी नहीं लग पाई, लेकिन जब कैमरे की नजर में यह हरकत सामने आई, तो इसका वीडियो वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें : 3 थानों की पुलिस ने की ‘भौकाल’ कार्रवाई, छापेमारी में नशे का मिला जखीरा, पुलिस भी हुई हैरान
विधायक रोहित बोहरा की हरकत पर यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल
विधानसभा में कांग्रेसी विधायक रोहित बोहरा कि यह हरकत अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। क्या एक विधायक को इस तरह से भद्दे इशारे करना शोभा देता है? इसको लेकर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग विधायक रोहित बोहरा को घेरते हुए आलोचना कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि विधायक रोहित बोहरा ने सदन की मान मर्यादा को धूमिल किया है। ऐसे विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इधर, अंकित शर्मा नाम के यूजर्स लिखते हैं कि “कम से कम सदन में तो ऐसा नहीं होना चाहिए आज स्कूलों के बच्चे बच्चिया सदन की कार्यवाही देखने आए है, @INCIndia अपने विधायक का आचरण देखिए सदन में !” इसी तरह रघु देश प्रेमी यूजर्स ने लिखा कि “ऐसा इशारा केवल कांग्रेस के नेता ही कर सकते हैं”।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में किया चेलेंज, देख लूंगा… आ जाना आगे और पीछे भी, फिर विधानसभाध्यक्ष ने किया बीच-बचाव
एक लाख युवाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, यहां जानिए भजनलाल सरकार का खास प्लान
