3 थानों की पुलिस ने की ‘भौकाल’ कार्रवाई, छापेमारी में नशे का मिला जखीरा, पुलिस भी हुई हैरान

3 थानों की पुलिस ने की ‘भौकाल’ कार्रवाई, छापेमारी में नशे का मिला जखीरा, पुलिस भी हुई हैरान
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी पुलिस) ने नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया। इस दौरान डीएसटी पुलिस ने तीन थानों के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इसमें अलग-अलग मामलों में तीन नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही मादक पदार्थ और प्रतिबंधित हथियार सामग्री भी जब्त की। डीएसटी पुलिस टीम की इस कार्रवाई से जिले के नशे के कारोबारी में हड़कंप मच गया है। बता दें कि टोंक डीएसटी पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाइयों को अंजाम दे रही है।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर को नही आई चाय पसंद, फिर गाली गलौज कर किया बवाल, देखिए Video

तीन पुलिस थानों ने छापेमारी की कार्रवाई की

इससे दौरान टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा और मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत की मॉनिटरिंग पर डीएसटी पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान टोंक सदर थाना, कोतवाली और पचेवर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में डीएसटी पुलिस ने तीन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनमें सदर थाना पुलिस ने सनी कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी पोलीवाडा, कोतवाली थाना पुलिस ने नावेद खान निवासी बड़ा कुआं और पचेवर पुलिस ने रामपाल पुत्र उजार निवासी कचोलिया को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल ने चलती संसद में बीजेपी सांसद को कहा, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी, जानिए क्यों

तीन पुलिस थानों ने मिलकर यह की कार्रवाई

इस दौरान सदर पुलिस ने बायपास रोड पर सनी कुमार के कब्जे से एक किलोग्राम अवैध गांजा और 100 लीटर हथकढ़ शराब जब्त किया। बरामद गांजे की कीमत करीब ₹50000 है। इसी तरह कोतवाली थाना पुलिस ने एक दुकान पर छापा मार कर आरोपी नावेद खान की कब्जे से 70000 रुपए की 31 फ्लेवर युक्त ई सिगरेट, पांच चार्जर और 3300 नकद बरामद किए। इसी तरह पचेवर थाना पुलिस ने कचोलिया गांव में रामपाल जाट के कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया, जो करीब डेढ़ लाख रुपए की कीमत है। इसके अलावा डीएसटी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार सामग्री भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर साहब ने मैसेज कर रुपयों की मांग की! मैसेज देखकर एसपी भी हुए हैरान, जानिए क्या है मामला

कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में किया चेलेंज, देख लूंगा… आ जाना आगे और पीछे भी, फिर विधानसभाध्यक्ष ने किया बीच-बचाव

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!