राजस्थान मेें स्टेट हाइवे पर कब तक होगा टोल फ्री? विधानसभा में उठा मुद्दा, तो फिर सरकार का आया यह जवाब
जयपुर : राजस्थान में स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों को टोल फ्री किए जाने की मांग काफी समय से उठ रही है। इसको लेकर राजस्थान विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान गुरुवार को एक बार फिर यह मुद्दा उठा। प्रदेश के स्टेट हाईवे से प्राइवेट गाड़ियों को टोल मुक्त करने के लिए बीजेपी के एक विधायक ने सवाल लगाया। इस पर डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जवाब दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बताया कि स्टेट हाईवे पर प्राइवेट गाड़ियों को टोल फ्री करने के लिए फिलहाल सरकार कोई फैसला नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें : विधानसभा में बजट के बीच सो गए तीन मंत्री! कृषि मंत्री को तो गोविंद सिंह डोटासरा ने जगाया! जानिए मामला
भाजपा विधायक के सवाल पर डिप्टी सीएम ने दिया यह जवाब
बजट पर बहस के दौरान भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल ने प्रदेश के स्टेट हाईवे पर प्राइवेट गाड़ियों को टोल फ्री किए जाने को लेकर सवाल उठाया। इसके जवाब में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि 14 मई 2018 को निजी हल्के वालों को स्टेट हाईवे से टोल मुक्त करने की अधिसूचना को 13 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने वापस ले लिया था। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बताया कि वर्तमान में स्टेट हाईवे पर प्राइवेट गाड़ियों को टोल फ्री किए जाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है यानी फिलहाल वाहन चालकों को टोल फ्री किए जाने की कोई राहत नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें : 9 दिन चले अढ़ाई कोस को लेकर क्या कहना चाहते हैं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जानिए वजह
वसुंधरा सरकार में किया था टोल फ्री
बता दें कि प्रदेश के स्टेट हाईवे पर 14 मई 2018 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्राइवेट गाड़ियों को टोल फ्री किए जाने की घोषणा की थी। इसको लेकर लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन गहलोत सरकार ने आते ही इस आदेश को पलट दिया और फिर से प्रदेश के स्टेट हाईवे पर प्राइवेट गाड़ियों को टोल लगने लगा, जो अभी तक जारी है। बीते दिनों वैर विधानसभा के भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने भी स्टेट हाईवे पर लगने वाले टोल का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि उनकी विधानसभा में स्टेेट हाइवे पर महज 20 किमी के भीतर ही जगह-जगह टोल का मकडजाल बिछा हुआ है। आमजन बुरी तरह परेशान। उन्होंने कहा कि टोल की यह बीमारी कांग्रेस सरकार लेकर आई थी। जबकि भाजपा की वसुंधरा सरकार ने टोल फ्री कर दिया था।
यह भी पढ़ें : रोंगटे खड़े कर देने वाला 42 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज वायरल, जिसमें महिला CI की हुई मौत, देखिए Video
कलेक्टर साहब ने मैसेज कर रुपयों की मांग की! मैसेज देखकर एसपी भी हुए हैरान, जानिए क्या है मामला
