कलेक्टर साहब ने मैसेज कर रुपयों की मांग की! मैसेज देखकर एसपी भी हुए हैरान, जानिए क्या है मामला

कलेक्टर साहब ने मैसेज कर रुपयों की मांग की! मैसेज देखकर एसपी भी हुए हैरान, जानिए क्या है मामला
Spread the love

झुंझुनू : राजस्थान के झुंझुनू जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग की ओर से व्हाट्सएप मैसेज कर लोगों से पैसे की मांग की गई। यह सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे। दरअसल, झुंझुनू जिला कलेक्टर डॉक्टर अरुण गर्ग का व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। इसके कारण अब हैकर्स लोगों को उनकी डीपी लगाकर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए पैसों की मांग कर रहा है। यह मैसेज अब तेजी से लोगों के पास पहुंच रहे हैं। इससे लोग भी हैरान हैं। इधर, मामले की सूचना जब पुलिस प्रशासन के पास पहुंची, तो हडकम्प मच गया। झुंझुनू जिला कलेक्टर अरुण गर्ग इस समय अपनी बेटी के शादी के कार्यक्रम को लेकर जयपुर में हैं। पीछे से हैकर्स ने उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया।

यह भी पढ़ें : 9 दिन चले अढ़ाई कोस को लेकर क्या कहना चाहते हैं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जानिए वजह

झुंझुनू जिला कलेक्टर के व्हाट्सएप मैसेज को देखकर लोग हुए हैरान

झुंझुनू जिला कलेक्टर डॉक्टर अरुण गर्ग बेटी की शादी के चलते व्यस्त हैं। हैकर्स ने इस बीच उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया। हैकर्स ने व्हाट्सएप अकाउंट पर झुंझुनू जिला कलेक्टर की डीपी लगाई, ताकि लोगों को शंका नहीं हो सके। इसके बाद धड़ाधड़ परिचित लोगों को मैसेज कर पैसों की मांग कर डाली। इसमें लिखा कि मुझे पैसों की जरूरत है। बाद में यह मामला झुंझुनू के एसपी तक पहुंचा, तो हड़कंप मच गया। इसके बाद एसपी ने साइबर टीम की मदद से नंबरों को ट्रेस करवाया, तो हैकर्स के विदेशी होने की जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़ें : रोंगटे खड़े कर देने वाला 42 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज वायरल, जिसमें महिला CI की हुई मौत, देखिए Video

झुंझुनू जिला कलेक्टर भी मामला सुनकर हुए हैरान

झुंझुनू जिला कलेक्टर के व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने के बाद एसपी ने इस मामले की सूचना डॉ. अरुण गर्ग को दी। कलेक्टर अरुण गर्ग इस समय अपने बेटी की शादी को लेकर जयपुर में है। जब यह मामला उन्हें पता लगा, तो वह भी हैरान रह गए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी प्रकार के मैसेज पर विश्वास नहीं करें। उन्होंने कहा की ऐसे मैसेज आने पर एक बार नंबर की जांच करें, ताकि पता लग सके, मैसेज करने वाला वास्तविक आदमी है, या कोई हैकर्स। इधर, कलेक्टर अरुण गर्ग के नाम से व्हाट्सएप के जरिए पैसे मांगने का मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : चिता से शव को उठाकर ले गई पुलिस, परिजनों ने फिर किया जमकर बवाल, जानिए क्या है मामला

ठगी से बचने के लिए यह करें उपाय

राजस्थान में आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लोगों से पैसे मांगने के कई मामले सामने आए हैं। इसको लेकर लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। इससे बचने के लिए व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर अकाउंट में 6 अंकों का पिन सेट करें। इससे कोई आपकी अनुमति बिना व्हाट्सएप लॉगिन नहीं कर पाएगा। साथ ही अपनी प्रोफाइल पिक्चर को भी सुरक्षित करें। इसी तरह किसी भी अनजान मैसेज पर विश्वास नहीं करें और न हीं यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर करें। साइबर एक्सपर्ट के अनुसार अज्ञात लिंक पर कभी क्लिक नहीं करें, अगर आपके पास कोई संदेश मैसेज आता है, तो उसको लेकर रिपोर्ट या ब्लॉक करें। इन उपायों से ठगी की वारदातों से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : रईसजादों की फेयरवेल पार्टी पर कानून का चाबुक, पुलिस ने आखिर दिखाया बड़ा एक्शन, जानिए

विधानसभा में बजट के बीच सो गए तीन मंत्री! कृषि मंत्री को तो गोविंद सिंह डोटासरा ने जगाया! जानिए मामला

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!