विधानसभा में बजट के बीच सो गए तीन मंत्री! कृषि मंत्री को तो गोविंद सिंह डोटासरा ने जगाया! जानिए मामला

विधानसभा में बजट के बीच सो गए तीन मंत्री! कृषि मंत्री को तो गोविंद सिंह डोटासरा ने जगाया! जानिए मामला
Spread the love

Rajasthan Budget 2026 जयपुर : राजस्थान विधानसभा में बुधवार को वित्त मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश का बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद अब सियासत में पारा जमकर चढ़ा हुआ है। कांग्रेस भजनलाल सरकार को जमकर निशाना बना रही है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ा सियासी अटैक करते हुए दावा किया कि बजट के दौरान तीन मंत्री तो सो गए थे। उन्होंने कहा कि डोटासरा जी नहीं कहते, तो शायद तालियां भी नहीं बजती। वही, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बोल रहे हैं कि कृषि मंत्री सो गए हैं, दोनों बयानों को लेकर अब सियासी बहस शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : 9 दिन चले अढ़ाई कोस को लेकर क्या कहना चाहते हैं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जानिए वजह

तीन-तीन मंत्रियों को सोते हुए मैंने देखा है  : टीकाराम जूली

राज्य का बजट पर पेश होने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर जमकर सियासी हमले किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजट को प्रदेश के लिए विश्वास घात बताया। उन्होंने कहा कि आज का बजट तो ऐसा था कि तीन मंत्री तो सदन में ही सो गए। टीकाराम जूली ने दावा किया कि मैंने खुद तीन मंत्रियों को सोते हुए देखा है। वह तो डोटासरा जी नहीं कहते, तो शायद बजट के लिए तालियां भी नहीं बजती। इधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधानसभा अध्यक्ष को कह रहे हैं कि कृषि मंत्री जी सो गए हैं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा नहीं सोए हैं, लेकिन जब डोटासरा ने फिर से दबाव डालकर कहा तो चुटकी लेते हुए देवनानी ने भी कह दिया कि आपने उन्हें जगा दिया।

 

यह भी पढ़ें : चिता से शव को उठाकर ले गई पुलिस, परिजनों ने फिर किया जमकर बवाल, जानिए क्या है मामला

चापलूसी की पराकाष्ठा और संवेदनहीनता : टीकाराम जूली

इस दौरान टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर चापलूसी की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘नमो वन’ और ‘नमो नर्सरी’ जैसी घोषणाओं पर प्रहार करते हुए जूली ने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए जीवित व्यक्ति के नाम पर वन लगाना भारतीय परंपराओं का अपमान और चापलूसी की हद है। बजट के दौरान मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर वित्त मंत्री और भाजपा विधायकों के हंसी-मजाक को उन्होंने निंदनीय और शर्मनाक बताया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भीषण हादसा! हादसे में 6 जने बने काल का शिकार, कार जा घुसी ट्रेलर में, जानिए खबर

ट्रबल इंजन सरकार का बजट निराशाजनक : डोटासरा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने राज्य की ट्रबल इंजन सरकार सरकार के बजट को निराशाजनक बताते हुये कहा कि बजट में प्रदेश की प्रगति और विकास के लिये किसी प्रकार की अपेक्षित योजना हेतु राशि आवंटित नहीं होने से प्रदेशवासियों में मायूसी व्याप्त है। बजट में एक बार पुन: यमुना जल परियोजना का जिक्र किया गया, किन्तु ना तो कोई राशि इस परियोजना के लिये आवंटित हुई और ना ही परियोजना कब प्रारम्भ होगी इस पर प्रकाश डाला गया है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक ने हाथ पर ही लिख दी काम होने की गारंटी, फिर बुजुर्ग भी झूम उठा, जानिए मामला

रोंगटे खड़े कर देने वाला 42 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज वायरल, जिसमें महिला CI की हुई मौत, देखिए Video

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!