9 दिन चले अढ़ाई कोस को लेकर क्या कहना चाहते हैं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जानिए वजह
जयपुर : राजस्थान में भजनलाल सरकार का बुधवार को बजट पेश हुआ। इस दौरान विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राज्य का बजट प्रस्तुत किया। इसमें राज्य को कई सौगाते दी गई।इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य के बजट पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बजट में न विजन है, ना नीति और न ही नियत। टीकाराम जूली ने इस बजट को राजस्थान की जनता के लिए विश्वास घाती बजट बताया। साथ ही उन्होंने इस बजट को राजस्थान की प्रगति रोकने वाला भी दस्तावेज करार दिया है।
यह भी पढ़ें : चिता से शव को उठाकर ले गई पुलिस, परिजनों ने फिर किया जमकर बवाल, जानिए क्या है मामला
बजट में न विजन है, ना नीति और न ही नियत
इस दौरान पत्रकार से बातचीत में टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बजट में न विजन है, ना नीति और न ही नियत। टीकाराम जूली ने निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दो बजटों की 2718 घोषणाओं में से केवल 900 (30% से भी कम) पूरी हुई हैं, जबकि 284 परियोजनाओं पर तो ईंट तक नहीं लगी। उन्होंने तंज कसा कि सरकार को 2026 की ज़मीनी हकीकत का पता नहीं, लेकिन जवाबदेही से बचने के लिए 2047 के हवाई सपने दिखा रही है। जल जीवन मिशन को सरकार की सबसे बड़ी विफलता बताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि “वित्त मंत्री ने पिछले दो वर्षों में 45 लाख नल कनेक्शन का वादा किया था, लेकिन सदन में खुद स्वीकार किया कि मात्र 14 लाख कनेक्शन दिए गए। यह प्रदेश की जनता के साथ सीधा विश्वासघात है।”
यह भी पढ़ें : राजस्थान में भीषण हादसा! हादसे में 6 जने बने काल का शिकार, कार जा घुसी ट्रेलर में, जानिए खबर
वित्तीय कुप्रबंधन और गिरती अर्थव्यवस्था का है बजट
टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार को वित्तीय मोर्चे पर ‘फेल’ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के को प्रबंधन के कारण राजस्व घाटा बढ़ गया है पहले यह 31,009 करोड़ था, जो बढ़कर 32,982 करोड़ हो गया। इसके अलावा सरकार अपने राजस्व को बढ़ाने में भी ना कामयाब रही है। टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों का दोष दूसरों पर मढ़ रही है, जबकि हकीकत यह है कि “उम्र भर ग़ालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पे थी आइना साफ़ करता रहा।” उन्होंने कहा कि 42,000 जर्जर स्कूलों पर सरकार मौन है और हिंदी की वकालत करने वाले ‘CM-RISE’ जैसे अंग्रेजी नामों का सहारा ले रहे हैं। रिफाइनरी के लोकार्पण में हो रही देरी और भरतपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों की अनदेखी यह साबित करती है कि सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है।
यह भी पढ़ें : च्यवनप्राश के 75 डिब्बों के पीछे क्या है कहानी? जो सीएम भजनलाल ने मंच से ही लगा दी क्लास, जानिए
चापलूसी की पराकाष्ठा और संवेदनहीनता : टीकाराम जूली
इस दौरान टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर चापलूसी की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘नमो वन’ और ‘नमो नर्सरी’ जैसी घोषणाओं पर प्रहार करते हुए जूली ने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए जीवित व्यक्ति के नाम पर वन लगाना भारतीय परंपराओं का अपमान और चापलूसी की हद है। बजट के दौरान मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर वित्त मंत्री और भाजपा विधायकों के हंसी-मजाक को उन्होंने निंदनीय और शर्मनाक बताया।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस सरकार में मदन दिलावर पक्का जेल जाएंगे! जानिए गोविंद डोटासरा ने क्यों दे डाली खुली चेतावनी
रोंगटे खड़े कर देने वाला 42 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज वायरल, जिसमें महिला CI की हुई मौत, देखिए Video
