राजस्थान में भीषण हादसा! हादसे में 6 जने बने काल का शिकार, कार जा घुसी ट्रेलर में, जानिए खबर
दौसा : राजस्थान में एक बार फिर भीषण हादसे ने लोगों को दहला दिया। यह हादसा दौसा जिले में बीती देर रात सामने आया है, जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांद कर दूसरी लेन में आ रहे एक ट्रेलर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात में ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया और मृतकों के शवों को बाहर निकाला।0 इस दौरान कार में फंसे हुए मृतक लोगों को बाहर निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें : रईसजादों की फेयरवेल पार्टी पर कानून का चाबुक, पुलिस ने आखिर दिखाया बड़ा एक्शन, जानिए
दर्दनाक हादसे में 6 लोग बने काल का शिकार
रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर देर रात 11 बजे के समीप दौसा के कैलाई गांव में हुआ। इस दौरान दौसा जिले के रहने वाले कार सवार सभी युवक शादी समारोह में गए थे। इसके बाद वह वापस लौट रहे थे, तब यह दर्दनाक हादसा सामने आया। इस दौरान कैलाई गांव के समीप उनकी कार और अनियंत्रित होकर डिवाइडर को फांद कर चली गई। इस बीच दूसरी लेन पर सामने से आ रहे एक ट्रेलर में जा घुसी। घटना में कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर भीषण हादसे से सनसनी फैल गई। वहीं जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें : यह कैसी विदाई पार्टी? छात्राएं और महिला टीचर्स जमकर थिरकी अश्लील गानों पर, मर्यादा हुई तार-तार
4 जनों की मौके पर हुई मौत, जबकि दो जनों की बाद में
यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान ट्रेलर में घुसी हुई कार को बाहर निकालने के लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेनी पड़ी। तब जाकर ट्रेलर से कार को बाहर निकाला जा सका। हादसे में 4 जनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य की दौसा और जयपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। इनमें सभी युवक दौसा जिले के रहने वाले थे। इनमें समय सिंह पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश पुत्र बनवारी योगी, मनीष पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन शामिल है।
यह भी पढ़ें : पुलिस थाने में पहुंचे विधायक तो, सारे पुलिसकर्मी मिले थाने से गायब! फिर SHO की फोन पर लगाई क्लास, देखिए Video
बीजेपी विधायक ने हाथ पर ही लिख दी काम होने की गारंटी, फिर बुजुर्ग भी झूम उठा, जानिए मामला
