बीजेपी विधायक ने हाथ पर ही लिख दी काम होने की गारंटी, फिर बुजुर्ग भी झूम उठा, जानिए मामला
भीलवाड़ा : राजस्थान की जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा जमकर चर्च में आ गए है। दरअसल, उन्होंने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की तरह एक फरियादी को हाथ पर लिखकर पुलिया निर्माण का आश्वासन दे डाला। गांव में काफी समय से पुलिया निर्माण का कार्य अटका हुआ था। विधायक जब शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे, तो बुजुर्ग जिद करने लगा। इस पर बीजेपी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष और जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने बुजुर्ग के हाथ पर लिखित में आश्वासन देखकर लिखा कि ‘एक साल में पुलिया का निर्माण हो जाएगा।’ इधर, बुजुर्ग के हाथ पर लिखा हुआ विधायक का यह आश्वासन की फोटो सोशल मीडिया की सुर्खियों में है।
यह भी पढ़ें : यह कैसी विदाई पार्टी? छात्राएं और महिला टीचर्स जमकर थिरकी अश्लील गानों पर, मर्यादा हुई तार-तार

बुजुर्ग नहीं माना, तो विधायक ने लिखित में दे दिया आश्वासन
हैरान कर देने वाला यह मामला जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र का है। जहां कांटी गांव में विधायक गोपीचंद मीणा शिलान्यास समारोह और प्रतियोगिता के समापन पर गांव में पहुंचे थे। इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस बीच एक बुजुर्ग रामलाल सेन अचानक मंच पर चढ़ गया और उसने गांव की टूटी पुलिया को लेकर मांग उठाई। उसने बताया कि पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक गोपीचंद मीणा ने बुजुर्गों को आश्वासन दिया, तो वह नहीं माना। उसने लिखित में यह बात देने की जिद की। वहां कोई कागज नहीं होने के कारण विधायक ने बुजुर्ग के हाथ पर ही लिख दिया कि ‘एक साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा’। इधर, विधायक का यह लिखित आश्वासन अब लोगों और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
यह भी पढ़ें : पुलिस थाने में पहुंचे विधायक तो, सारे पुलिसकर्मी मिले थाने से गायब! फिर SHO की फोन पर लगाई क्लास, देखिए Video
कांग्रेस के नेताओं की वजह से नहीं हो पाया काम
इधर, इस मामले को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ ने विधायक गोपीचंद मीणा से बात की, तो उन्होंने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार की है। जब कांटी गांव में एक शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने गए। उन्होंने कहा कि पुलिया का निर्माण कार्य पिछली बार ही स्वीकृत हो गया था, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इस काम में अड़ंगा लगाया। जिसके कारण यह काम नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि लोग पुलिया के कारण काफी परेशान है, लेकिन अब इस पुलिया का जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : आधी रात दुकान में घुसे बदमाश, फिर सर्राफा कारोबारी की ताबड़तोड़ वार से मर्डर’, देखिए CCTV
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी हाथ पर लिखा था आदेश
हाथ पर आदेश लिखने के मामले को लेकर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी काफी चर्चा में रह चुके हैं। पिछले साल 4 दिसंबर को जयपुर में एक चाय की थड़ी पर जनसुनवाई के दौरान दौसा की एक महिला आई। जिसमें गौशाला की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की। इस मामले में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने महिला के हाथ पर लिखकर आदेश दिया कि ‘कोई भी गौशाला की काम को नहीं रोकेगा। अतिक्रमण नहीं होगा और इसके नीचे अपने हस्ताक्षर कर दिए। यह मामला भी सोशल मीडिया में काफी चर्चित रहा।
यह भी पढ़ें : महिलाओं ने पुलिस की पकड़ ली लाठिया, फिर हुई धक्का मुक्की, जानिए महिलाओं ने क्यों किया बवाल
रईसजादों की फेयरवेल पार्टी पर कानून का चाबुक, पुलिस ने आखिर दिखाया बड़ा एक्शन, जानिए
