च्यवनप्राश के 75 डिब्बों के पीछे क्या है कहानी? जो सीएम भजनलाल ने मंच से ही लगा दी क्लास, जानिए

च्यवनप्राश के 75 डिब्बों के पीछे क्या है कहानी? जो सीएम भजनलाल ने मंच से ही लगा दी क्लास, जानिए
Spread the love

जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राजधानी जयपुर के जोरावर गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान एनआईए परिसर में नवनिर्मित ओपीडी सुश्रुत भवन का लोकार्पण भी किया। इस बीच अपने संबोधन में सीएम भजनलाल शर्मा कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर अच्छे खासे नाराज नजर आए। उन्होंने पिछले दिनों एक कर्मचारी को च्यवनप्राश के 75 डिब्बे लिखे जाने के मामले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि क्या इस तरीके से गड़बड़ी करना ठीक है? जबकि सरकार कर्मचारियों के लिए सुविधा दे रही है, लेकिन इसका दुरुपयोग करना गलत है।

यह भी पढ़ें : ठहर जाओं! पूरा पैसा वसूल करूंगा, किसी को नहीं छोडूंगा, शिक्षा मंत्री के गुस्से के आगे कांप गए अधिकारी, जानिए क्यों

सीएम भजनलाल

एक कर्मचारी को लिख दिए 75 च्यवनप्राश के डिब्बे, सीएम नाराज

इस दौरान स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम भजनलाल समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। कर्मचारियों को को सुविधा मिले इसके लिए तत्पर है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। कर्मचारियों को भी नैतिकता का परिचय देना चाहिए। सीएम भजनलाल ने गहरी नाराजगी जताते देखा कि पिछले दिनों सामने आया कि एक कर्मचारी च्यवनप्राश के 75 डिब्बे लिख दिए गए, क्या ऐसा भी होता है? इस तरह गड़बड़ी करना ठीक है। जबकि सरकार कर्मचारियों के लिए काम कर रही है। यह अच्छी बात नहीं है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस सरकार में मदन दिलावर पक्का जेल जाएंगे! जानिए गोविंद डोटासरा ने क्यों दे डाली खुली चेतावनी

सीएम भजनलाल

आयुर्वेद को लोगों के स्वास्थ्य की मुख्यधारा में आगे बढ़ाना प्राथमिकता

इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्षों में आयुर्वेद के लिए नए आयुर्वेद चिकित्सालय, महाविद्यालय एवं डिस्पेंसरी की स्थापना से सुलभ चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की गई। स्नातक-स्नातकोत्तर सीटों में वृद्धि, आधुनिक लैब, ड्रग-स्टैंडर्डाइजेशन यूनिट और शिक्षण-फार्मेसी को सुदृढ़ किया गया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद अस्पतालों का विस्तार, पंचकर्म इकाइयों का सुदृढ़ीकरण, दवाखानों का आधुनिकीकरण, शिक्षा एवं अनुसंधान के नए अवसर सहित विभिन्न निर्णयों से आयुर्वेद को जन-स्वास्थ्य की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने एनआईए के लिए जयपुर में जमीन आवंटित करने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : खेजड़ी को बचाने के लिए अपना इस्तीफा दे दूंगा, जानिए कौन हैं, एएसपी जिनकी सोशल मीडिया से मचा हडकम्प

पीढ़ी दर पीढ़ी आयुर्वेद का दीपक प्रज्वलित करें : केंद्रीय आयुष मंत्री

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय श्री प्रताप राव जाधव ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की 50 वर्ष की यह यात्रा केवल समय की गणना नहीं है, बल्कि उन असंख्य चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, और कर्मयोगियों की अटूट निष्ठा, समर्पण और तपस्या का प्रतीक है, जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी आयुर्वेद के दीपक को प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोगों की असंतुलित जीवनशैली के कारण मधुमेह, विटामिन बी 12 एवं डी की कमी जैसी अनेक बीमारियां पनप रही हैं। इन बीमारियों के निदान के लिए योग एवं आयुर्वेद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें : फेयरवेल पार्टी के नाम पर रईसजादों का कैसा हुडदंग? सड़कों पर उड़ी नियमों की धज्जियां, वीडियो वायरल

नवनिर्मित ओपीडी सुश्रुत भवन का लोकार्पण किया

इस दौरान सीएम भजनलाल ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ओपीडी सुश्रुत भवन का लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम डाॅ. प्रेमचंद बैरवा, विधायक बालमुकुन्द आचार्य, केन्द्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, एनसीआईएसएम अध्यक्ष डॉ. मनीषा कोटेकर, प्रमुख शासन सचिव आयुष सुबीर कुमार, एनआईए कुलपति प्रो. संजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

जल संसाधन मंत्री के काफिले में भीषण हादसा! पुलिस कर्मियों में मचा कोहराम, जानिए खबर

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live