रास्ते में खो गई सोने की अंगूठी, फिर पुलिस ने अनूठी तरकीब से यूं ढूंढ निकाली, हैरान कर देगी खबर

रास्ते में खो गई सोने की अंगूठी, फिर पुलिस ने अनूठी तरकीब से यूं ढूंढ निकाली, हैरान कर देगी खबर
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में यातायात पुलिस ने हैरान कर देने वाला कारनामा कर दिखाया। जिसकी अब लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, धौलपुर में एक व्यक्ति की सोने की अंगूठी खो गई। इस घटना से व्यक्ति बुरी तरह परेशान हो गया, लेकिन इस बीच यातायात पुलिस के दो पुलिस कर्मियों उसके लिए देवदूत बनकर आए। उन्होंने ने बड़ी मशक्कत से सीसीटीवी कैमरे की मदद से व्यक्ति की खोई हुई सोने की अंगूठी ढूंढ निकाली। सोने की अंगूठी मिलते ही व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इधर, यातायात पुलिस के इस सराहनीय कार्य की जमकर तारीफें हो रही है।

यह भी पढ़ें : कोटा हादसा! तीन मंजिला बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढ़ह, 2 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, जानिए अपडेट

सोने की अंगूठी

सोने की अंगूठी गायब देखकर व्यक्ति के उड़े होश

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को विनोद कुमार जादौन पुत्र बलवीर सिंह, निवासी एबी रोड ग्वालियर (मध्यप्रदेश) गुलाब ट्रैफिक पॉइंट पर पहुंचे और यातायात पुलिस प्रभारी उप निरीक्षक बलविंदर सिंह को सूचना दी कि उनके हाथ से लगभग एक तोला वजन की सोने की अंगूठी जोधपुर मिष्ठान भंडार के पास कहीं गिर गई है। अंगूठी खो जाने से पीड़ित काफी व्यथित और परेशान था। इस पर यातायात पुलिस प्रभारी ने बिना समय गंवाए पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की और अभय कमांड सेंटर तथा जोधपुर मिष्ठान भंडार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तत्परता के साथ फुटेज खंगालना शुरू किया।

यह भी पढ़ें : टोंक में किसकी शह से हो गई जहरीली हवा, जानिए अवैध कारोबार का काला सच

सीसीटीवी कैमरे की मदद से यूं ढूंढ निकाली अंगूठी

इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक सवार व्यक्ति जोधपुर मिष्ठान भंडार के सामने सड़क पर झुककर कुछ उठाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने बाइक के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान की, जो कि मनियां कस्बे का निवासी निकला। यातायात पुलिस टीम तुरंत मनियां कस्बे पहुंची और संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने ईमानदारी दिखाते हुए सोने की अंगूठी मिलने की बात स्वीकार की और अंगूठी पुलिस टीम को सौंप दी।

यह भी पढ़ें : नंदी महाराज पैदा ही न हो, ऐसा प्रयास करेंगेे, PM मोदी के यह मंत्री कौन, जिन्होंने दिया अजीब गरीब बयान

पुलिस कर्मियों की हो रही है जमकर तारीफ

इसके पश्चात पुलिस द्वारा पूरी प्रक्रिया के तहत पीड़ित विनोद कुमार जादौन को उनकी खोई हुई सोने की अंगूठी सकुशल वापस कर दी गई। अंगूठी मिलते ही पीड़ित के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस पूरी कार्रवाई में यातायात पुलिस के कांस्टेबल अशोक कुमार (940) एवं कांस्टेबल देवेंद्र (541) की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और मेहनत से यह कार्य सफल हो सका। यातायात पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल बार-बार दिल्ली क्यों जाते है? आखिर इसका खुल गया बड़ा राज, केंद्रीय मंत्री ने बता दी बड़ी वजह

अब यह क्या ? टीचर के बाद डाॅक्टर भी भगाएंगे श्वान! टीकाराम जूली जमकर भड़के सरकार पर, जानिए मामला

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live