CM भजनलाल बार-बार दिल्ली क्यों जाते है? आखिर इसका खुल गया बड़ा राज, केंद्रीय मंत्री ने बता दी बड़ी वजह

CM भजनलाल बार-बार दिल्ली क्यों जाते है? आखिर इसका खुल गया बड़ा राज, केंद्रीय मंत्री ने बता दी बड़ी वजह
Spread the love

जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा जल्दी-जल्दी दिल्ली जाते हैं, इसको लेकर सियासत में काफी चर्चा रहती है। वही कांग्रेस इसको लेकर सदा सीएम पर तंज कसते हुए सियासी हमले करते रहती है। इस बीच शनिवार को यह राज खुल गया है कि आखिर सीएम भजनलाल इतना दिल्ली क्यों जाते हैं? यह राज खुद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने खोला। उन्होंने इसके पीछे बड़ी वजह बताई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने जयपुर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस बात का पूरा खुलासा किया। इसमें उन्होंने सीएम भजनलाल की जमकर तारीफ की हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के अध्याय में फिर बड़ी उपलब्धि! CM भजनलाल ने कहा, अब नहीं होगा बिजली संकट, जानिए कैसे

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील ने बताई सीएम के बार-बार आने की वजह

इससे पहले केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल के जयपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और कई विषयों पर चर्चा की। सीएम ने भी केंद्रीय मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। बाद में प्रेस वार्ता के दौरान सवालों के जवाब दिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने गोविंद सिंह डोटासरा को पलटवार जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सीएम के बार-बार दिल्ली आने की बड़ी वजह बताई। उन्होंने कहा कि आपके मुख्यमंत्री जब भी दिल्ली आते हैं, राजस्थान के विकास के लिए कुछ ना कुछ लेकर जरूर लौटते हैं। आने वाले समय में सबसे ज्यादा पानी आपके राजस्थान में होगा। उन्होंने कहा कि मैं तो कई बार कह चुका हूं कि सबसे कम पानी राजस्थान में है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि सबसे ज्यादा पानी राजस्थान में ही होगा। यह आपके मुख्यमंत्री की मेहनत का परिणाम है।

यह भी पढ़ें : वासदेव देवनानी ने विधायक को लगाई कड़ी फटकार, और सदन से बाहर निकालने के लिए कह दिया, देखिए Video

केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय बजट का लेकर किया संवाद

इस दौरान केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील ने जयपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026 के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रावधानों को लेकर मीडिया के प्रतिनिधियों से संवाद किया। साथ ही प्रेस वार्ता के दौरान बजट के माध्यम से आम नागरिकों के कल्याण, किसानों की समृद्धि, युवाओं के अवसर, मध्यम वर्ग की सशक्तता तथा व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देने वाले प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जी, क्या आपके नीचे स्प्रिंग लगी हुई है? CM भजनलाल ने क्यों कर दिया ऐसा मजाक

विधानसभा में भी सीएम ने कांग्रेस को दिया था जवाब

बता दें कि सीएम के बार-बार दिल्ली जाने को लेकर कांग्रेस लगातार निशाना साधती रही है। इसके इसको लेकर 2 दिन पहले विधानसभा में सीएम भजनलाल ने कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मेरे दिल्ली जाने पर कांग्रेस को बहुत पीड़ा होती है, लेकिन में जब भी दिल्ली जाता हूं तो राजस्थान के लिए कुछ ना कुछ सौगात लेकर आता हूं, लेकिन आप जब दिल्ली जाते थे, तो केवल अपनी सरकार बचाने जाते थे। इस दौरान विधानसभा में काफी देर तक हंगामा भी मचा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के यह ‘डर्टी नेता’, शांति धारीवाल जिन्होंने चलती विधानसभा में गाली दे डाली, देखिए Video

महिला टीचर को कहा, तू कुत्ते की मौत मरेगी, प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, ऑडियो उड़ा देगा होश

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live