राजस्थान के अध्याय में फिर बड़ी उपलब्धि! CM भजनलाल ने कहा, अब नहीं होगा बिजली संकट, जानिए कैसे

राजस्थान के अध्याय में फिर बड़ी उपलब्धि! CM भजनलाल ने कहा, अब नहीं होगा बिजली संकट, जानिए कैसे
Spread the love

जयपुर : बिजली संकट को लेकर अब राजस्थान के अध्याय में फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यह उपलब्धि पीएम कुसुम योजना के तहत है, जहां अब प्रदेश 3000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता अर्जित कर चुका है। यह जानकारी सीएम भजनलाल शर्मा ने दी। सीएम भजनलाल शर्मा ने इसके लिए ऊर्जा विभाग और राजस्थान डिस्कॉम के कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के साथ राजस्थान अक्षय एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन गया है।

यह भी पढ़ें : वासदेव देवनानी ने विधायक को लगाई कड़ी फटकार, और सदन से बाहर निकालने के लिए कह दिया, देखिए Video

सीएम भजनलाल

 

3000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता अर्जित

इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम कुसुम योजना (कम्पोनेन्ट ए तथा सी) में राजस्थान ने तीन हजार मेगावाट की क्षमता अर्जित की है। डबल इंजन सरकार के विजन से किसान ‘अन्नदाता’ के साथ ’ऊर्जादाता’ और प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बन रहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम कुसुम योजना की इस उपलब्धि के लिए मेहनती किसानों, ऊर्जा विभाग और राजस्थान डिस्कॉम्स के कार्मिकों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जी, क्या आपके नीचे स्प्रिंग लगी हुई है? CM भजनलाल ने क्यों कर दिया ऐसा मजाक

22 जिलों के किसानों को मिल रही है बिजली

सीएम भजनलाल ने कहा कि राजस्थान अक्षय ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा के साथ-साथ पीएम कुसुम योजना कम्पोनेन्ट ए तथा सी में देश का अग्रणी राज्य है। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश के 22 जिलों में किसानों को अब दिन में बिजली मिल रही है। साथ ही, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कम्पोनेन्ट बी में सोलर पम्पसेट लगाने पर अनुदान भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के यह ‘डर्टी नेता’, शांति धारीवाल जिन्होंने चलती विधानसभा में गाली दे डाली, देखिए Video

529 करोड़ की सौगाते दी लोगों को

इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को लाडनूं में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डीडवाना-कुचामन जिले को लगभग 529 करोड़ रुपये के 71 विकास कार्यों की सौगात दी। इससे पहले सीएम भजनलाल ने परिसर में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का अवलोकन किया एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल की कर डाली तारीफ! सुनकर सब चौक गए, जानिए क्यों

कांग्रेस नेता पर दिन दहाड़े किया फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने फैला दी सनसनी, जानिए

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live