टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल की कर डाली तारीफ! सुनकर सब चौक गए, जानिए क्यों
जयपुर : राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बजट सत्र में काफी आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच उन्होंने मजाकिया अंदाज में CM भजन लाल की तारीफ कर डाली। उन्होंने कहा कि यह CM नहीं बदलना चाहिए, क्योंकि यह CM तो पहले के मुकाबले ठीक है। टीकाराम जूली ने यह तंज भरी तारीफ बीते दिनों मुख्य सचिव सुधांशु पंत के अचानक दिल्ली ट्रांसफर से जोड़कर कही।
यह भी पढ़ें : वासदेव देवनानी ने विधायक को लगाई कड़ी फटकार, और सदन से बाहर निकालने के लिए कह दिया, देखिए Video
औरो के मुकाबले यह CM ठीक है : टीकाराम जूली
इस दौरान टीकाराम जूली ने कहा कि पहले मुख्य सचिव बदले, डीजे बदले, प्रिंसिपल सेक्रेटरी बदले। अब लोग करने लगे कि CM ना बदल जाए। मजाकिया अंदाज में टीकाराम जूली ने कहा कि यह CM नहीं बदलना चाहिए। CM तो यही रहना चाहिए। चाहे कुछ भी हो हम तो चाहते हैं कि भजन लाल शर्मा पूरे 5 साल तक CM रहे। उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह CM तो और लोगों से ठीक है। इस पर कांग्रेस के विधायकों ने हूटिंग की। बता दें कि टीकाराम जूली का यह तंज बीती दिनों पूर्व मुख्य सचिव सुधांशु पंत के अचानक दिल्ली जाने को लेकर किया गया।
यह भी पढ़ें : टीकाराम जी, क्या आपके नीचे स्प्रिंग लगी हुई है? CM भजनलाल ने क्यों कर दिया ऐसा मजाक
सुधांशु पंत के अचानक दिल्ली ट्रांसफर से जमकर रही चर्चा
बता दे कि बीते दिनों पूर्व मुख्य सचिव सुधांशु पंत का अचानक उनका ट्रांसफर दिल्ली करवा दिया गया। यह घटनाक्रम राजस्थान के सियासत में काफी चर्चा में रहा। इसको लेकर कांग्रेस ने जमकर मुद्दा बनाया। कांग्रेस ने सुधांशु पंत के ट्रांसफर को लेकर भजन लाज सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस ने दावा किया कि सुधांशु पंत की बीजेपी राज में उपेक्षा हो रही थी। इसी के कारण उन्होंने अपना दिल्ली ट्रांसफर करवाया। वहीं इससे पहले पूर्व पुलिस महानिदेशक यू आर साहू को हटाकर आरपीएससी का अध्यक्ष बना दिया गया। इसको लेकर भी काफी चर्चा रही।
यह भी पढ़ें : महिला अधिकारी ने विधायक डीसी बैरवा को लगाई जमकर फटकार, तेवर देखकर विधायक की सिट्टी पिट्टी गुम! जानिए क्यों
‘लुटेरे कबूतर’ का कारनामा! झपटकर सोने की चेन पहनी गले में, फिर उड़ गया, व्यापारी की अटकी सांसे
