शिक्षा मंत्री को मिल गया बचपन का दोस्त, वह भी बकरी चराते हुए, फिर उसे गले लगा लिया, देखिए Video

शिक्षा मंत्री को मिल गया बचपन का दोस्त, वह भी बकरी चराते हुए, फिर उसे गले लगा लिया, देखिए Video
Spread the love

बांरा : राजस्थान की सियासत में बचपन के दोस्तों को लेकर नेताओं के कई किस्से सामने आते हैं। ऐसा ही एक किस्सा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का सामने आया है, जहां बांरा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को उनके बचपन का दोस्त मिल गया। वह भी बकरी चराते हुए। उसे देखकर दिलावर ने अपना काफिला रोक दिया। इस दौरान मंत्री मदन दिलावर ने उसे गले लगा लिया। उससे कुछ देर हंसी मजाक भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों को पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें : तस्करों ने हरी मिर्च में कैसे छुपा दिया ड्रग्स? नारकोटिक्स विभाग भी बोला कभी नही देखा ऐसा, हैरान कर देगी खबर

बचपन का साथी तो काफिला रोका, मंत्री मदन दिलावर ने

दरअसल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बारां से छैला बेल गांव के लिए जा रहे थे। इस बीच रास्ते में बकरियां लेकर जा रहे एक आदमी को देखकर मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। बकरिया लेकर जा रहे आदमी से मंत्री बोले कैसे हो दोस्त? मंत्री दिलावर को देख कर वो आदमी खुश हो गया। मंत्री मदन दिलावर ने उसे गले लगाया, बोले ये मेरा बचपन का दोस्त हरीश चंद्र सुमन है। हम दोनों ने एक साथ सर पर टोकरी रख कार गांव गांव सब्ज़ी बैची है।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल मीणा बोले, मंत्री पद भी जाएं तो कोई परवाह नहीं, क्या फिर से मंत्री पद छोड़ेंगे बाबा?

हमने साथ में सब्जियां बेची है : दिलावर

इस दौरान मंत्री मदन दिलावर ने पूछा, तुम्हे याद है क्या क्या बेचते थे, तो हरीश ने बताया हां! बैगन, हरी सब्ज़ीयाँ! हरीश ने बताया की हम दोनों उम्र मे बराबर के है। हम साथ ही रहते थे। साथ में ही गांव गांव मे आवाज़ लगाकर सब्ज़ी बेचते थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और उनके मित्र के बीच के वार्तालाप को सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान हो गए। इस दौरान लोगों ने उनका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही मंत्री मदन दिलावर की सादगी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। लोग उनकी मित्रता को श्री कृष्णा और सुदामा जैसी मित्रता का उदाहरण बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात! चोर ने पुलिस का उड़ाया जमकर मजाक, जानिए कैसे?

किरोड़ी लाल मीणा भी मिले थे, अपने मित्र से

इससे पहले कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का एक किस्सा भी काफी सुर्खियों में रहा, जहां पिछले साल वह करीब 50 साल पुराने एक मित्र से मिले। जिनका नाम नारायण मोदी है, दोनों ने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा बिना किसी ताम झाम के बीकानेर में अपने सहपाठी नारायण मोदी के घर पहुंच गए। नारायण साधारण घर में रहते हैं। इस दौरान दोनों की यह मुलाकात भावुक करने वाली थी। यह घटना मीडिया और सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में रही।

यह भी पढ़ें : यह काम करवा दो, एक करोड़ रुपए दूंगा, आखिर गोविंद डोटासरा को BJP विधायक को क्यों देने पड़ रहे है पैसे?

कुंभा महल से रातों के सन्नाटे में आ रही रहस्यमयी आवाजेे! जानिए चित्तौड़गढ़ किले के रोंगटे खड़े करने वाले इस रहस्य को

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live