दबंग थानाधिकारी ने युवकों पर बरसाई लात थप्पडे़, जानिए सोशल मीडिया पर क्यों वीडियो हो रहा है वायरल
उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में एक थानाधिकारी की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंबा माता थाने के थानाधिकारी मुकेश सोनी कुछ युवकों के साथ पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो, जो सीसीटीवी में कैद हुआ, जो अब काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, थानाधिकारी मुकेश सोनी इस वीडियो को पुराना बता रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में जिस तरीके से थानाधिकारी मुकेश सोनी युवकों पर लात थप्पड़े बरसा रहे हैं। उसको देखकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है।
यह भी पढ़ें : गुस्साई नागिन की फुफकार से लोगों के छुटे पसीने, नाग घायल हुआ तो दिखाया प्रचंड रूप
रेस्टोरेंट के भीतर युवकों पर बरस पड़े थानाधिकारी
हैरान कर देने वाला यह मामला अंबा माता थाना क्षेत्र का है, जहां यह वीडियो रात्रिकालीन गश्त का बताया जा रहा है। इस दौरान थानाधिकारी मुकेश सोनी पुलिस कर्मियों के साथ एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे, जहां बाहर से गेट बंद था, लेकिन कुछ युवक रेस्टोरेंट के अंदर थे। इसके कारण उन्हें शंका हुई और रेस्टोरेंट का गेट खुलवाकर भीतर प्रवेश किया, जहां करीब आधा दर्जन युवक मौजूद थे। उन्हें देखते ही थानाधिकारी मुकेश सोनी युवकों पर बरस पड़े। उन्होंने जमकर लात थप्पड़े बरसाई। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे हुए कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : टोंक में फिर विस्फोटक, हथियारों का जखीरा! क्या कोई बड़ी साजिश तो नहीं, सुनकर होश उड़ जाएंगे

गेट नहीं खोलने से युवकों पर पिल पड़े थानाधिकारी
इस मामले को लेकर थानाधिकारी मुकेश सोनी का कहना है कि यह वीडियो करीब 10 महीने पुराना है। जब गश्त के दौरान वह एक रेस्टोरेंट पहुंचे थे, जहां उन्हें भीतर कुछ संदिग्ध होने की शंका हुई। उन्होंने काफी देर तक गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन 15 मिनट तक वहां मौजूद लोगों ने गेट नहीं खोला। वीडियो में थानाधिकारी मुकेश सोनी युवको को डांट डपट करते हुए थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। यह भी पूछ रहे हैं कि रेस्टोरेंट कौन चलाता है? बाद में पुलिस युवकों को पकड़कर थाने ले आई थी।
यह भी पढ़ें : बेग में मिला नवजात बच्चा! भूख के मारे तड़प रहा था, जानिए फिर क्या हुआ
थाना प्रभारी के सीने में बदमाश ने ठोंक दी गोली, नाकाबंदी में पुलिस पर कातिलाना हमला, जानिए फिर…
