बांसवाड़ा में जान हथेली पर रख महिला कांस्टेबल ने महिला की बचाई जान, Video देखकर आप भी करेंगे जमकर तारीफ

बांसवाड़ा में जान हथेली पर रख महिला कांस्टेबल ने महिला की बचाई जान, Video देखकर आप भी करेंगे जमकर तारीफ
Spread the love

बांसवाड़ा : राजस्थान के बांसवाड़ा में एक महिला कांस्टेबल के साहसिक कारनामे ने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, महिला कांस्टेबल गंगा ने अपनी जान की परवाह किए बगैर एक मंदबुद्धि महिला की जान बचाई। यह महिला नहर में कूद गई थी। इस पर महिला कांस्टेबल गंगा ने एक पल की भी देरी नहीं करते हुए नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। इस बीच उसने तेज प्रवाह और ठंडे पानी की भी परवाह नहीं की और कड़ी मशक्कत के बाद पानी में बह रही मंदबुद्धि महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला कांस्टेबल गंगा के साहसिक कारनामें की हर अब तरफ चर्चा हो रही है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : आरोपी के होंठो पर लिपिस्टिक और महिला का भेष, धौलपुर पुलिस ने शातिर रेपिस्ट को यूं पकड़ा वृंदावन से

पानी के तेज प्रवाह के बीच महिला कांस्टेबल खींच लाई, मंदबुद्धि महिला को

यह हैरान कर देने वाला मामला बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को देखने को मिला, जहां पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि बारी सियातलाई गांव में माही नदी की नहर में एक महिला आत्महत्या के प्रयास करने के लिए नहर में उतर गई है। इस सूचना पर महिला कांस्टेबल गंगा और कांस्टेबल दीपक तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां देखा तोे वह महिला नहर के पानी मेें खड़ी थी और आगे जाने का प्रयास कर रही थी। इस महिला कांस्टेबल गंगा ने मंदबुद्धि महिला को बातों में लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी और गहरे पानी में जाने लगी। इस बीच महिला कांस्टेबल गंगा ने समय गवाएं बगैर पानी के तेज प्रवाह के बीच नहर में छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें : गोविंद सिंह डोटासरा बोले, मैं तेरी लुगाई हूं क्या…? आखिर किस अफसर के लिए बोल गए, देखिए Video

महिला कांस्टेबल

महिला कांस्टेबल के साहसिक कारनामें की हो रही है तारीफ

इस दौरान नहर में पानी का प्रवाह काफी तेज और ठंडा था। इसके बावजूद महिला कांस्टेबल गंगा महिला को पकड़ कर किनारे ले आई। इसके बाद साथी कांस्टेबल दीपक ने भी महिला को सुरक्षित खींच कर बाहर निकाल लिया। बाद में उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति कमजोर है। वह अपना नाम और पता भी बताने में भी समर्थ नहीं है। इधर, महिला कांस्टेबल के नहर में कूद कर महिला को बचाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोग भी महिला कांस्टेबल की जमकर तारीफे कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कोटा में वकीलों के दो पक्ष आपस में भिड़े, फिर चले जमकर लात घूंसे, देखिए Video

टोंक पुलिस को कार में मिला विस्फोटक पदार्थ का जखीरा, तो पुलिस भी रह गई दंग

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live