दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा, फिर दूल्हे की हुई जमकर पिटाई, हैरान कर देगी खबर

दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा, फिर दूल्हे की हुई जमकर पिटाई, हैरान कर देगी खबर
Spread the love

डूंगरपुर : राजस्थान के डूंगरपुर में शादी के दौरान बड़ी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। इस दौरान बारात लेकर पहुंचे दुल्हे को दुल्हन के भाई ने कमरे में ले जाकर बेरहमी में से पीट डाला।दूल्हे को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। घटना से आक्रोशित परिजन बारात को वापस ले गए। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुल्हन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस मामले की जांच पर जुट गई है।

यह भी पढ़ें : फिर फायरिंग हुई राजस्थान में, गंगापुर सिटी में गोली कांड में सीने से पार निकली गोली

रिश्ते से राजी नहीं था दुल्हन का भाई, इसलिए पीटा दूल्हे को

हैरान कर देने वाली यह घटना डूंगरपुर जिले के बलवाड़ा गांव में सामने आई, जहां एक शादी के दौरान यह हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि दुल्हन का भाई इस रिश्ते से खुश नहीं था। इसके पीछे का कारण दूल्हे विजेश और दुल्हन के बीच प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्तों के कारण दोनों परिवारों में रंजिश हो गई थी, लेकिन बाद में आपसे समझाइश के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन दुल्हन का भाई इस रिश्ते से कतई तैयार नहीं था। जब दूल्हा विजेश बारात लेकर गांव पहुंचा, तो दुल्हन का भाई दूल्हे को एक कमरे में ले गया और जमकर मारपीट की। इस मारपीट पर दूल्हे को गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें :तीन बार चुनाव हारने वाले नरेश मीणा फिर लडेंगे चुनाव, इस बार दो सीटों से लडेंगे, जानिए कौनसी

बिना शादी के विदा होगी बारात

काफी देर तक दूल्हा गायब दिखा, दो परिजनों को शंका हुई। इस पर खोजबीन की, तो एक कमरे में दूल्हा बेहोश अवस्था में मिला। जिसे तत्काल अस्पताल भर्ती करवाया गया। इधर, दूल्हे के बयान के बाद पता चला कि दुल्हन के भाई ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना से आक्रोशित परिजन बिना शादी के बारात को वापस लेकर लौट गए। इधर, पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी देवीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इलाके में हुई इस अजीबोगरीब घटना को लेकर क्षेत्र में जमकर चर्चा बनी हुई है।

डूंगरपुर शादी विवाद, शादी में दूल्हे से मारपीट, दुल्हन के भाई ने पीटा दूल्हे को, बारात बिना शादी लौटी, प्रेम विवाह विवाद, डूंगरपुर क्राइम न्यूज, राजस्थान शादी हिंसा, डूंगरपुर में दूल्हे की पिटाई

फिर फायरिंग हुई राजस्थान में, गंगापुर सिटी में गोली कांड में सीने से पार निकली गोली

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!