होटल में प्रेमी युगल के बीच यह क्या हुआ? जो युवती का गला काट दिया, युवक की भी मौत

होटल में प्रेमी युगल के बीच यह क्या हुआ? जो युवती का गला काट दिया, युवक की भी मौत
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में एक प्रेमी युगल के बीच झगड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां प्रेमी युगल एक होटल में ठहरा हुआ था। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और यह झगड़ा इतना बढ़ा कि इसमें युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया घटना के बाद आरोपी युवक ने भी सुसाइड करने का प्रयास किया। बाद में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हाइवे पर शव को रोंदते रहे वाहन, मानो लोगों की मानवता ही मर गई, भरतपुर में दर्दनाक हादसा

हमेशा ध्यान रखें: इस तरह की घटनाएं युवती की सुरक्षा को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

 

झगड़े में युवक ने प्रेमिका का काट दिया गला

हैरान कर देने वाली यह घटना मालपुरा कस्बे से सामने आई है, जहां यह वारदात एक निजी होटल में हुई। जहां दो प्रेमी युगल जो अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं। थाना अधिकारी चेनाराम चौधरी ने बताया युवक डिग्गी निवासी मुकेश जाट (27) और उसकी प्रेमिका दोनों होटल के कमरे में ठहरे हुए थे। इस बीच किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया और इस झगड़े में मुकेश ने धारदार हथियार से अपनी प्रेमिका का गला काट दिया। इससे उसकी की मौत हो गई। घटना के बाद युवक ने भी सुसाइड करने का प्रयास किया, जहां वह गंभीर अवस्था में मिला। बाद में उपचार के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया है, जहां रात को उसने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : चौंमू एसडीएम के डांस के वीडियो ने मचा दिया गदर, जानिए क्यों बीएलओ के साथ नाचे, देखिए Video

अपने बर्थडे पर प्रेमिका का काट दिया गला

थाना प्रभारी चेनाराम चौधरी ने बताइए आरोपी मुकेश जाट का आज बुधवार को बर्थडे था इसी के चलते दोनों प्रेमी युगल दूदू रोड स्थित गोकुल होटल में ठहरे थे। उन्होंने बताई कि फरवरी महीने में शादी होने वाली थी। जबकि दोनों प्रेमी युगल में काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमिका की शादी के चलते सम्भवतः युवक ने उसकी हत्या करने का यह ख़ौफ़नाक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें : मंत्री मदन दिलावर ने ठेला वाले के सामने फैला दी अपनी झोली ! नजारा देखकर सब हैरान

घटना से क्षेत्र में मच गई खलबली

मालपुरा के गोकुल होटल में हुई इस वारदात ने कस्बे में सनसनी फैला दी। पुलिस ने बताया कि प्रेमी युगल डिग्गी के रहने वाले हैं। जिनके बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर, घटना के बाद मालपुरा थाना अधिकारी चेनाराम चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक आशीष प्रजापत मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस दूदू रोड स्थित होटल के कर्मचारियों से पूछताछ करने में जुटी है। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरा की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवारकर परिजनों को सौंप दिया है।

टोंक प्रेमी युगल हत्या, टोंक होटल हत्या केस, मालपुरा गोकुल होटल हत्या, युवक ने युवती का गला काटा, टोंक क्राइम न्यूज़, टोंक में प्रेमी युगल विवाद, टोंक युवती हत्या

नहीं मानी तो उठाकर ले जाएंगें, 12 साल की बच्ची पर युवकों की हवस भरी नजर, जानिए पूरा मामला

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!