राजस्थान में फिर हादसा! बस और ट्रेलर कोहरे के बीच हुए हादसे से कांप गए यात्री, जानिए मामला

राजस्थान में फिर हादसा! बस और ट्रेलर कोहरे के बीच हुए हादसे से कांप गए यात्री, जानिए मामला
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जयपुर, जैसलमेर और फलोदी के भीषण हादसे ने प्रदेश को पूरी तरह दहला दिया। इस बीच टोंक में बुधवार अल सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां कोहरे के कारण एक स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस घटना में 3 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें टोंक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी क्षतिग्रस्त हो गए। बस में सवार यात्री हादसे से सदमें में आ गए।

यह भी पढ़ें : डाॅक्टर बना हैवान! डोर बेल बजाने से नाराज मासूम को बेरहमी से पीटा, बच्चे को सुनाई देना हुआ बंद, देखिए CCTV

हादसे

कोहरे के कारण बस और ट्रेलर में हुआ हादसा

हैरान कर देने वाला यह हादसा टोंक जिले के अलीगढ़ बाईपास पर बुधवार अल सुबह सामने आया। इस दौरान क्षेत्र में बुधवार को घना कोहरा था। इसके कारण लोगों को परेशानी हुई। इस बीच एक स्लीपर बस और ट्रेलर आमने-सामने से जोरदार भिड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हादसे में दोनों वाहनों के चालक, कंडक्टर समेत 3 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तत्काल टोंक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका उपचार जारी हैं।

यह भी पढ़ें : पुष्कर का यह जीनियस दीपक, जो कभी स्कूल नहीं गया, फिर भी बोलता है एक दर्जन विदेशी भाषाएं

हादसे

हादसे के बाद हाईवे पर लग गया जाम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और आसपास के चार पुलिस थाने की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि स्लीपर बस जयपुर से इंदौर जा रही थी, उस बस में करीब 50 यात्री बताए गए हैं। हादसे में शेष यात्री बच गए। इधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक तरफ किया और हाईवे का जाम खुलवाया।

टोंक हादसा, टोंक बस एक्सीडेंट, राजस्थान सड़क हादसा,  टोंक ट्रेलर बस टक्कर, Tonk accident news, कोहरे में सड़क हादसा

यह भी पढ़ें : अशोक चांदना बोले, नरेश मीणा को तो विधानसभा नहीं, अस्पताल भेजो, जानिए ऐसा क्यों कहा

शराब के नशे में चूर जेलर अर्धनग्न अवस्था में पहुंच गया जेल, फिर मचाया जमकर बवाल, देखिए Video

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!