सरकारी कर्मचारियों का शर्मनाक वीडियो, अंडरवियर में डांस! फिर तिरंगे के आगे शराब पार्टी
राजसमंद : राजस्थान के राजसमंद जिले में सरकारी कर्मचारियों का बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जहां सरकारी कर्मचारी राष्टीय ध्वज तिरंगा का अपमान करते हुए शराब पार्टी कर रहे हैं। यहीं नही अश्लील हरकतें करते हुए नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिले के भीम उपखंड क्षेत्र का है, जो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : डाॅक्टर की रोगी के परिजन से हुई ऐसी बहस! फिर डाॅक्टर की हुई मौत, हैरान कर देगी खबर
पीछे लगा हुआ है तिरंगा, आगे हो रही है शराब पार्टी
हैरान कर देने वाला यह मामला अब सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो को लेकर हालांकि ‘द पॉलिटिकल टाइम्स‘ पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह कर्मचारी एसडीएम ऑफिस और उप तहसीलदार कार्यालय में तैनात हैं, जो शराब पार्टी करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान जहां यह कर्मचारी शराब पी रहे हैं। उसके पीछे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लगा हुआ है, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।
यह भी पढ़े : महिलाओं की भीड़ घुस गई पुलिस थाने में, फिर तोड़फोड़ कर मचाया तांडव! जानिए क्यों
शराब पीने के बाद कर्मचारियों ने किया अश्लील डांस
शराब पार्टी के एसडीएम कार्यालय परिसर में होने को लेकर दावा किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर शराब पी। इसके बाद इनमें से एक कर्मचारी, तो अंडरवियर में नाचता हुआ दिखाई दे रहा है। बेशर्मी की हद पार करते हुए यह वीडियो अब राजसमंद में तेजी से वायरल हो रहा है। उसको लेकर आमजन और सोशल मीडिया यूजर्स इन कर्मचारियों पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के साथ अश्लील हरकतें करने वाले इन कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।
यह भी पढ़ें : चाची को अकेली देखकर भतीजे की बिगड़ी नीयत, बात बिगड़ी तो कर दी खौफनाक वारदात
महिला डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, छोटी सी गलती पर बुजुर्ग की जमकर पिटाई की, जानिए क्यों
