महिला डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, छोटी सी गलती पर बुजुर्ग की जमकर पिटाई की, जानिए क्यों

महिला डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, छोटी सी गलती पर बुजुर्ग की जमकर पिटाई की, जानिए क्यों
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत): राजस्थान के अजमेर में एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर की शर्मनाक घटना सामने आई। इसमें जेएलएल अस्पताल के ओपीडी वार्ड में एक बुजुर्ग का कंधा गलती से रेजिडेंट डॉक्टर के कंधे से टकरा गया। इस पर नाराज महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। इसका सीसीटीवी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान बुजुर्ग हाथा जोड़ी करता रहा, लेकिन महिला डॉक्टर उसे पीटती रही है। हैरान कर देने वाला यह मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बुजुर्ग महिला के पैरों के पंजे काटने का खुलासा, जानिए आरोपियों क्यों की यह वारदात

महिला डॉक्टर से कंधा टकराया, तो बुजुर्ग की कर दी पिटाई

हैरान कर देने वाले इस मामले में जो वीडियो सामने आया है, उसको देखकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, शुक्रवार सुबह जेएलएन हॉस्पिटल के पोर्च की ओपीडी में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर बाहर निकल रही थी। इस बीच सामने से आ रहे एक बुजुर्ग का कंधा उसके कंधे से टकरा गया। इससे नाराज महिला डॉक्टर ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बुजुर्ग ने डॉक्टर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने एक नहीं सुनी और वह लगातार बुजुर्ग को पीटती रही। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें : चाची को अकेली देखकर भतीजे की बिगड़ी नीयत, बात बिगड़ी तो कर दी खौफनाक वारदात

लोगों के छुड़ाने पर भी नहीं मानी महिला डॉक्टर

महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की। इस पर वहां मौजूद लोगों ने छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर यूजर्स उस महिला डॉक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। इधर, यह वीडियो जब अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे के पास पहुंचा, तो उन्होंने मामले की जांच करवाई। इसके बाद उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े : हीरालाल नागर को आया ऐसा गुस्सा! सीसी रोड़ को ही उखड़वा दिया जेसीबी से, जानिए क्यों?

महिलाओं की भीड़ घुस गई पुलिस थाने में, फिर तोड़फोड़ कर मचाया तांडव! जानिए क्यों

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!