झोपड़ी में रखे थे 10 लाख रुपए के नोट! फिर भीषण में आग में जल गए, हैरान कर देगा मामला

झोपड़ी में रखे थे 10 लाख रुपए के नोट! फिर भीषण में आग में जल गए, हैरान कर देगा मामला
Spread the love

खैरथल-तिजारा : राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस आग में झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं झोपड़ी में एक लोहे के पीपे में रखे हुए नोट भी जल गए। पीड़ित का दावा उसके जलने वाले नोट की रकम 10 लाख रुपए थी। पीड़ित का दावा है कि उसे यह राशि जमीन के मुआवजे के तौर पर मिली। इधर, हादसे के समय पीड़ित और उसका परिवार भीतर सो रहा था, लेकिन जैसे ही आग लगी, वे तत्काल बाहर निकल गए, लेकिन भीतर रखे नोट जल गए।

यह भी पढ़ें : नंदी को दौड़ाया और फिर उसे गाड़ी से कुचल दिया, बोलेरो चालक ने की कू्रता की हदें पार

झोपड़ी

झोपड़ी में रखे 10 लाख रुपए के नोट भी जल गए

हैरान कर देने वाला यह मामला खैरथल तिजारा जिले के मालीयार जट्ट गांव में सामने आया, जहां शुक्रवार सुबह एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय पीड़ित बनवारी नाथ, उसकी पत्नी, बहू और छोटे बच्चे सो रहे थे। सुबह 5 बजे के आसपास लगी आग को देखकर बच्चें चिल्लाने लगे, तब उन्हें घटना का पता लगा। बनवारी अपने परिवार के साथ तत्काल घर से बाहर निकला, लेकिन झोपड़ी में लोहे के पीपे में रखी हुई 10 लाख रुपए के नोट जल गए। इधर, घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

यह पढ़े : विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़

पीडित को जमीन के मुआवजे के तौर पर मिली थी रकम

इधर, इस घटना से परिवार सदमे में है। पीड़ित ने बताया कि उसके लोहे की पीपे में 10 लाख रुपए की नगदी पड़ी हुई थी, जो इस भीषण आग में जलकर खराब हो गई। पीड़ित ने दावा किया है कि उसे 9 लाख की नगदी सरिस्का में उसकी एक जमीन के मुआवजे की एवज में मिली थी। इसके अलावा एक लाख रुपए उसे फसल बेचने के बाद मिली। इधर, घटना के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने पीड़ित को मुआवजा भी दिलवाने की बात कही है। इसके अलावा घटना में जो नोट जल गए, उनके लिए भी कहा कि उन्हें भी वापस बदलवाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : आरोपियों को पहनाई नाइटी, फिर आधा गंजा कर निकाला जुलूस, पुलिस के इकबाल ने लूट लिया दिल

रावण दहन के समय मंदोदरी की लूटते है चूनरी! जानिए है क्यों ऐसी परम्परा

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!