टोंक पुलिस का भौकाल रूप देखकर, लोग बोले ‘टोंक पुलिस जिंदाबाद’, जानिए मामला
टोंक (रवि सैनी): राजस्थान के टोंक में पुलिस का आरोपियों पर भौकाल रूप देखने को मिला। शहर में बहु चर्चित नाबालिग छात्रा पर धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाने और कोचिंग संचालक के साथ मारपीट करने के मामले मेें पुलिस ने आरोपियों का गुरुवार को यूपी स्टाइल में जुलूस निकाला। इस दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे। इस नजारे को देखकर लोगों ने टोंक पुलिस जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। बता दें कि बीते दिनों हुए इस मामले को लेकर टोंक में जमकर बवाल भी हुआ। बीजेपी और हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : नंदी को दौड़ाया और फिर उसे गाड़ी से कुचल दिया, बोलेरो चालक ने की कू्रता की हदें पार

यूपी स्टाइल में आरोपियों का हाल देखकर, लोग बोले टोंक पुलिस जिंदाबाद
इधर, इस मामले को लेकर पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया। टोंक पुलिस ने गुरुवार को अपराधियों में भय हो और आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास हो, इसको लेकर यूपी की स्टाइल में आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे। आरोपियों की यह हालत को देखकर टोंक शहर के लोग खुश दिखाई दिए और उन्होंने टोंक पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। पहली बार टोंक में अपराधियों की इस तरह हालत देखकर लोगों ने पुलिस की जमकर तारीफ की।
यह भी पढ़ें ; प्रतिमा विसर्जन में हो गई बड़ी अनहोनी, दो युवतियां समा गई मौत में
पुलिस ने इन पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
नाबालिग छात्रा पर धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाने और बात नहीं मानने पर आरोपियों ने उसके चेहरे पर तेजाब फैंकने की धमकी भी दी थी। इस मामले में पुलिस ने नामजद पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले में आमीर मेवाती निवासी बाड़ा जेरेकिला, हमीद मेवाती निवासी सुर्यनगर, टोंक, ताहिर मेवाती निवासी बाड़ा जेरे किला, सद्दाम खान पुत्र छुट्टन स्वान निवासी बाड़ा जेरे किला और राहिल मेवाती निवासी बाड़ा जेरे किला समेत लोगों के नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें ; राजू कलाकार की छुट्टी कर देगा यह बच्चा! क्यों तहलका मचा रहा है रोहित का वीडियो
कोचिंग संस्थान में घुसकर आरोपियों ने मचाया था बवाल
बता दें कि बीते दिनों आरोपियों ने एक नाबालिग छात्रा का पीछा कर उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, जब छात्रा भाग कर अपने कोचिंग संस्थान पहुंच गई, तो बीच बचाव करने आए संचालक के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट कर वहां तोड़फोड़ की। आरोप है कि समाज विशेष के युवक नाबालिग छात्रा को काफी समय से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे थे। वह छात्रा पर धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव बना रहे थे। यही नहीं आरोपियों ने उसके अपहरण और चेहरे पर तेज फेंकने की भी धमकी दी थी।
विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़
रावण के पुतले का दहन नहीं, बल्कि पैरों से रौंदा गया, जानिए कहा मनाई अनूठी परम्परा
