टोंक में अब यह क्या? भाई के खून का बना प्यासा, हथियार से कान काटा
टोंक (रवि सैनी): राजस्थान के टोंक में गुरुवार को प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर भाई अपने भाई के खून का प्यासा बन गया। इस दौरान माली समाज के एक परिवार के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला। इसमें दो जनों ने रिश्ते में अपने ही भाई पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित का कान काट दिया और हाथ पैरों पर भी गंभीर वार किए। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
कांग्रेस की लूट को समाप्त किया बीजेपी ने, जानिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा में क्या-क्या कहा
प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर भाई का कान काट दिया
हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक शहर के सैनी नगर सबील शाह चैकी से सामने आया, जहां एक माली परिवार के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान हीरालाल सैनी और उसके बेटे रोहित ने भतीजे राहुल सैनी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने राहुल का कान काट दिया। इसके अलावा उसके हाथ पैरों पर भी गंभीर वार किए। इस हमले में राहुल बुरी तरह घायल हो गया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। इस पर आरोपियों ने लोगों को डरा कर वहां से भगा दिया।
ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, फूंक दी बाइक और जमकर तोड़फोड़, क्यों लोगों ने मचाया तांडव
घायल को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
इधर, घटना के समय राहुल की पत्नी घर पर नहीं थी। आरोपियों ने जब पड़ोसियों को डरा कर भगा दिया, तो लोगों ने राहुल की पत्नी को फोन कर मामले की सूचना दी। इस पर उसकी पत्नी आरती मौके पर पहुंची, तो उसका पति लहू लुहान अवस्था में बेहोश पड़ा था। उसने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सहादत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इधर, राहुल की पत्नी आरती ने पुलिस में अपने पति को जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत दी है। इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गहलोत तो यही चाहते कि पायलट जेल जाएं, अरूण चतुर्वेदी ने बताई बड़ी वजह
कांग्रेस की लूट को समाप्त किया बीजेपी ने, जानिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा में क्या-क्या कहा
