सिरफिरे आशिक ने पहले महिला को मारी गोली, फिर खुद को….

सिरफिरे आशिक ने पहले महिला को मारी गोली, फिर खुद को….
Spread the love

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में एक सिरफिरे आशिक की हैरान कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। इस दौरान एक शादीशुदा महिला से एक तरफा प्यार के चलते एक शख्स ने पहले महिला को गोली मार दी। इसके बाद उसने भी खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। युवक 42 वर्षीय महिला को पसंद करता था। इसको लेकर वह उसे 4 सालों से परेशान भी कर रहा था। वह लगातार महिला पर दबाव बना रहा था, लेकिन महिला की बेरुखी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

जरूर पढ़ें – प्रेमी से मिलने सरहद पार आई महिला, फिर आई सीमा हैदर जैसी स्टोरी

शादीशुदा महिला को एक तरफा प्यार के चलते कर रहा था परेशान

हैरान कर देने वाली यह वारदात भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में सामने आई है, जहां रामबाबू नाम का यह शख्स एक शादीशुदा महिला से एक तरफा प्यार करता था। इसके चलते वह उसे करीब 4 सालों से परेशान कर रहा था। इस दौरान बुधवार को उसने महिला के घर से छत के रास्ते दिन दहाड़े घर में घुसा और महिला का गला दबाने का प्रयास किया। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो उसने कट्टा निकाल कर गोली मार दी। इस घटना से गली में सनसनी फैल गई।

जरूर पढ़े -: राजस्थान में दिनदहाड़े किन्नरों की गुरु की निर्मम हत्या, जानिए कैसे

आरोपी ने खुद को भी गोली मार कर किया सुसाइड

इस घटना के बाद उस समय हैरान कर देने वाली बात सामने आई, जब आरोपी ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार दी। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घर में मौजूद महिला की देवरानी ने देखा, तो होश उड गए। उसकी भाभी खून से लथपथ पड़ी हुई थी, उसने तत्काल परिजनों को बुलाकर भाभी को अस्पताल पहुंचाया। जबकि आरोपी रामबाबू वहीं ढेर पड़ा हुआ था, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। साथ ही उसके पास हथियार भी समीप पड़ा हुआ था। इधर, वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं आसपास के लोगों में भय का माहौल हो गया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जबकि महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।

जरूर पढ़ें -: टीकाराम जूली ने सरकार को क्यों दिया “जग्गा जासूस” का नया नाम

 

सचिन पायलट अगले सीएम बनेंगे या नहीं? डोटासरा ने कर दिया खुलासा

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!