संविधान बचाओं के साथ यह ‘भाया बचाओं‘ रैली थी, पूर्व विधायक ने ही घेरा अपनी ही कांग्रेस पार्टी को

संविधान बचाओं के साथ यह ‘भाया बचाओं‘ रैली थी, पूर्व विधायक ने ही घेरा अपनी ही कांग्रेस पार्टी को
Spread the love

जयपुर : सीएम भजनलाल के कांग्रेस के चुनौती वाले बयान को लेकर सियासत में जमकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच अब कांग्रेस अपनों से ही घिरती हुई नजर आ रही है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने बारां जिले में हुई संविधान बचाव रैली पर सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली सविधान बचाओं के साथ-साथ ‘भाया‘ बचाओं रैली थी। इसको लेकर उनका एक लेटर भी वायरल हो रहा है। इस लेटर में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन ‘भाया‘ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस लेटर को लेकर पूर्व विधायक भरत सिंह कुंदनपुर से फोन पर भी इसकी पुष्टि की हैं।

कांग्रेस की संविधान बचाआंे के साथ ‘भाया बचाओं‘ रैली भी थी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लेटर में पूर्व विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने आम लोगों को संबोधित करते हुए लेटर में लिखा है कि दिनांक 23 जून 2025 को बांरा में कांग्रेस की संविधान बचाओं रैली में गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में आयोजित हुई। यह रैली संविधान बचाओं रैली के साथ-साथ ‘भाया बचाआंे‘ रैली भी थी। उन्होंने इस पत्र में तंज कसते हुए कहा कि ‘भाया का बाल भी बांका नहीं होगा, भाया ओम, ओम, ओम मंत्र का जाप करता हैं। उन्होने लेटर के माध्यम से पूर्व मंत्री पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने की कोशिश की हैं।

पूर्व मंत्री भाया पर भरत सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

इधर, वायरल लेटर को लेकर  पूर्व विधायक भरत सिंह कुंदनपुर से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने फोन पर बताया कि यह लेटर बिल्कुल सही है और उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह संविधान बचाओं रैली के साथ-साथ भैया बचाआंे रैली भी थी। उन्होंने फोन पर कहा कि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने हाडोती में गंभीर भ्रष्टाचार किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के नेता ऊपर के लेवल पर एक हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी एक रैली में भाया के भ्रष्टाचार को लेकर टिप्पणी की थी। पूर्व विधायक ने बताया कि भाया के भ्रष्टाचारोें को लेकर कांग्रेस सरकार में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उन्होंने पत्र लिखा था।

कुंदनपुर ने गहलोत को भी भाया के खिलाफ लिखे थे पत्र

बता दें कि गहलोत सरकार में भी विधायक रहे भरत सिंह कुंदनपुर ने तत्कालीन मंत्री प्रमोद जैन भैया के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी कई पत्र लिखें थे। इसमें उन्होंने प्रमोद जैन ‘भाया‘ पर बांरा और झालावाड़ में बड़े भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। उस समय उन्होंने सचिन पायलट का भी समर्थन किया था, तब उन्होंने कहा कि पायलट भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं और मैं भी भ्रष्टाचार के खिलाफ खूब बोल चुका हूं।

 

For more update : Twitter

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!