सचिन पायलट अगले सीएम बनेंगे या नहीं? डोटासरा ने कर दिया खुलासा

सचिन पायलट अगले सीएम बनेंगे या नहीं? डोटासरा ने कर दिया खुलासा
Spread the love

मनीष बागड़ी/रवि सैनी

जयपुर/टोंक: राजस्थान की सियासत में एक मिथक हमेशा रहा है, जहां एक बार कांग्रेस, तो दूसरी बार भाजपा सरकार बनाती है। इसको लेकर अब कांग्रेस का दावा है कि अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीतकर फिर से सत्ता पर काबिज होगी। इस बीच कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का दावेदार कौन होगा? इसको लेकर बहस चर्चा में है। वहीं टोंक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind singh Dotasara) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पायलट को सीएम बनाने के सवाल पर कहा कि सचिन पायलट (Sachin Pilot) को मुख्यमंत्री बनाने का काम मेरा या आप लोगों का काम नहीं है। यह तो हाईकमान तय करता है।

पायलट को सीएम बनाने की बहस पर डोटासरा का जवाब

बता दें कि पिछली बार कांग्रेस में मुख्यमंत्री को लेकर अशोक गहलोत (Ashok Gahlot) और सचिन पायलट के बीच काफी खींचतान रही। सियासी बवाल के बीच के बीच सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन सियासत में यह बहस लगातार बरकरार है कि अब अगला सीएम का दावेदार कौन होगा? इस बीच डोटासरा पर मीडिया ने यह सवाल दाग दिया, जिसका जवाब उन्होंने बड़ी सफाई से देते हुए कहा कि ‘अब सचिन पायलट को सीएम बनाना मेरा या आप लोगों का काम नहीं है, यह तो हाई कमान तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री होगा? यह कहकर डोटासरा ने अपने हाथ जोड़ लिए। दरअसल, डोटासरा जयपुर से कोटा जाते समय टोंक रूके थे, जहां कांग्रेस कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया।

बीजेपी का काम केवल कांग्रेस को गालियां देना

मीडिया से बातचीत के दौरान डोटासरा भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने कोई काम नहीं किया है, केवल कांग्रेस को गालियां देने और कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से पूरे प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात हैं, लोगों की जाने गई है, किसानों की फैसले बर्बाद हो गई हैं। गरीबों के मकान ढह गए हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है, केवल एक दो मंत्रियों को हेलीकॉप्टर से घूमाकर इति श्री कर दी है। जबकि सीएम ने कोई दौरा नहीं किया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी निकम्मी सरकार उन्होंने आज तक नहीं देखी हैं।

राजस्थान में दिनदहाड़े किन्नरों की गुरु की निर्मम हत्या, जानिए कैसे

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author