टीकाराम जूली ने सरकार को क्यों दिया “जग्गा जासूस” का नया नाम

टीकाराम जूली ने सरकार को क्यों दिया “जग्गा जासूस” का नया नाम
Spread the love

जयपुर : राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में एक्स्ट्रा कैमरे लगाए जाने को लेकर बुधवार को भी जमकर हंगामा जारी रहा। इस दौरान कांग्रेस के विधायक इन कैमरे को हटाने को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच कांग्रेस के विधायकों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने पर इसे ‘जग्गा जासूस’ (Jagga Jasus) बताया। इसको लेकर विधायकों ने जग्गा जासूस लिखा सीसीटीवी कैमरे का स्टीकर लगी हुई कैप पहनकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Jully) ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के विधायकों पर इन कैमरों के माध्यम से निगरानी कर रही है।

यहां तो मंत्रियों के ड्राइवरों के भी फोन टेप हो रहे हैं – टीकाराम जूली

इस दौरान टीकाराम जूली ने कहा कि यह ‘जग्गा जासूस’ बहुत ही मशहूर जासूस रहा है, जिसके किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हुए हैं। वैसी ही जासूसी यहां की बीजेपी की सरकार भी करवा रही है। उन्होंने कहा कि भजनलाल जी तो विधायक दल की बैठक में कहकर गए हैं कि मुझे पता है कौन क्या कर रहा है? यहां तक कि मंत्रियों से भी कहा है कि आपके ड्राइवर भी जासूसी कर रहे हैं, इसका मतलब ये ड्राइवरों के भी फोन टैप कर रहे हैं। यह सब अखबार में आया है। यह भी निजता का उल्लंघन है, पूरे कुएं में भांग घुली हुई है, यह सब मिलकर जासूसी का नेटवर्क चला रहे हैं।

जूली बोले, 15 मिनट में बता दूंगा, कैमरे का एक्सेस किसके पास है?

इस दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने घेरते हुए सवाल किया कि जो नए दो कैमरे लगे हैं, वह किस मद से लगे हैं, उनकी अनुमति ली या नहीं? उन दो कैमरों पर सदन कार्रवाई खत्म होने के बाद भी रिकॉर्डिंग होती रहती है, इस पर हमें एतराज हैं। उन्होंने कहा कि सदन में पहले से दो कैमरे लगे हैं, तो दो कैमरे लगाने के कहां जरूरत पड़ी? इस दौरान जूली ने चुनौती दी कि आप 15 मिनट सदन की कार्रवाई स्थगित कर दो, मैं बता दूं कि कौन इन दो कैमरे का एक्सेस देखा रहा हैं।

कोई निजता का हनन नहीं हुआ: स्पीकर

इधर, जूली के कैमरों को लेकर उठाए गए सवाल पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि जो भी कैमरे लगे हैं, वह सचिवालय विधानसभा के मद से लगे हैं। इससे किसी की निजता भंग नहीं हो रही है। 200 सदस्यों में किसी की प्राइवेसी नाम की कोई चीज नहीं है। सदन की सुरक्षा के लिए कैमरे लगे हुए हैं। बता दें कि मंगलवार को मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि इस सदन में सब खुले में बैठते है, यह कोई बाथरूम या बेडरूम थोड़ी है, जो किसी की निजता भंग हो रही है।

सचिन पायलट अगले सीएम बनेंगे या नहीं? डोटासरा ने कर दिया खुलासा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author