नंदी को दौड़ाया और फिर उसे गाड़ी से कुचल दिया, बोलेरो चालक ने की कू्रता की हदें पार

नंदी को दौड़ाया और फिर उसे गाड़ी से कुचल दिया, बोलेरो चालक ने की कू्रता की हदें पार
Spread the love

सीकर : राजस्थान के सीकर में बोलेरो सवार हैवान बने लोगों की क्रूरता का रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। इसको जानकर एक बार आपका भी खून खौल उठेगा। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में बोलेरो गाड़ी में सवार लोग एक नंदी को टक्कर मार कर उसे कुचल देते हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर गो भक्तों में जमकर गुस्सा उबल रहा हैं। सीकर में गो भक्तों ने प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों पर यूपी स्टाईल में कार्रवाई की मांग रखी है।

यह भी पढ़े : राजू कलाकार की छुट्टी कर देगा यह बच्चा! क्यों तहलका मचा रहा है रोहित का वीडियो

पहले नंदी को दौड़ाया और फिर उसे गाड़ी से कुचल दिया

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो सीकर जिले के नेनछा गांव का बताया जा रहा है, जहां गांव में बोलोरो गाड़ी में सवार लोग एक नंदी को दौड़ा कर टक्कर मारते हैं। इसके बाद जब नंदी टक्कर से घायल होकर नीचे गिर जाता है, तो बोलेरो गाड़ी चालक नंदी पर गाड़ी चढ़ाकर उसे कुचल देते है। इस दौरान उसे देख रही महिलाएं उन लोगों को टोकती हैं, लेकिन हैवान बने बोलोरो गाड़ी सवार लोग उसे कुचलकर फरार हो जाते हैं। इस बीच यह वीडियो किसी ग्रामीण ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा बोले, अपने सगे भाई को मार देते है, उसका गला रेत देते हैं, आखिर ऐसा क्यो कहा?

यूपी स्टाइल में कार्रवाई करो, नहीं तो होगा बवाल

इधर, सोशल मीडिया पर नंदी को कुचलने का यह वीडियो लोगों में जमकर आक्रोश पैदा कर रहा हैं। खासकर गो भक्तों में गुस्सा उबाल पर हैं। इसको लेकर गो भक्तों ने अब आंदोलन करने की तैयारी शुरू कर दी हैं। हांलाकि इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया जा चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर गो भक्तों ने चेतावनी दी है कि आज दशहरा पर दोपहर 4 बजे तक पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा और उनके खिलाफ यूपी स्टाईल कार्रवाई नहीं की तो, नेनछा पुलिस थाने पर घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही इस घटना को लेकर उग्र आंदोलन भी शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें ; विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़

घटना का वीडियो X पर देखिए 👇

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author