धौलपुर में पुलिस बनी बेटियों का सहारा, शादी में पुलिस ने दी यह सौगात
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में थाना दिहौली ने मानवीय संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए थाने पर पिछले लगभग 12 वर्षों से रसोइए के रूप में कार्यरत भीकमसिंह सैन की दो बेटियों की शादी में आर्थिक व सामाजिक सहयोग प्रदान किया. उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दोनों बेटियों की शादी का खर्च वहन करना उनके लिए अत्यंत कठिन हो रहा था।
इस स्थिति को देखते हुए थाना दिहौली पुलिस टीम ने स्टाफ एवं समाजसेवी नागरिकों के सहयोग से सहायता राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया. पुलिस द्वारा कुल 1,71,111 रुपए नगद तथा लगभग 2 लाख रुपए मूल्य के आभूषण, बर्तन, कपड़े, घरेलू सामान व अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे विवाह से जुड़ी सभी प्रमुख आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकी।
भीकम सिंह सैन की पुत्रियो की शादी आज संपन्न हुई, जिसमें बारातियों व परिजनों के भोजन की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों में भी थाना पुलिस की ओर से महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। थाना दिहौली पुलिस का यह कदम न केवल जनसेवा की सच्ची भावना को दर्शाता है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास व मानवीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाता है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है. पुलिस की इस सामाजिक पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






