मुंह में ठूंस दी पिस्टल और कहा जिंदा रहना है नहीं, राजस्थान में बदमाशों का यह कैसा “कहर”
भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने बदमाशों की नाक में नकेल डालने का बड़ा एक्शन दिखाया है। इस मामले में सरेआम फायरिंग, गुंडागर्दी कर रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया है। इन बदमाशों ने एक युवक से रंगदारी मांगने के लिए जमकर मारपीट की और उसकी मुंह में पिस्टल ठूंस कर धमकाया। यही नहीं जब युवक पुलिस के पास मामला दर्ज करने जा रहा था, तो पुलिस थाने के समीप उस पर फायरिंग कर डाली। इस वारदात ने भरतपुर में कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए, लेकिन इस पर पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई कर बदमाशों का दबोच लिया।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत ने तो बुढ़ापे में ‘छोरी’ पैदा की, बीजेपी के यह विधायक क्या बोल गए? Video देखकर लोटपोट हो जाओगे
मुंह में पिस्टल ठूंस कर कहा, जिंदा रहना है या नहीं
हैरान कर देने वाली यह वारदात भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में सामने आई, जो बीती 14 फरवरी की रात की बताई गई है। वारदात के अनुसार गोपालगढ़ निवासी सुमित कुमार एक होटल में 14 फरवरी की रात दोस्तों के साथ खाना खाने गया। तभी अज्जू ठाकुर, जीतू सहजवानी और कौशल शर्मा समेत तीन बदमाशों ने सुमित के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही उसके मुंह में पिस्टल ठूंस दी और सिर पर कट्टा लगाकर कहा, बता अभी गोली मार दूं या पैसे देगा? इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : गोविंद सिंह डोटासरा भी चौक गए अपने ही डुप्लीकेट शख्स को देखकर, फिर हुआ मजेदार किस्सा, देखिए VIDEO
बदमाशों ने पुलिस थाने के समीप भी कर डाली फायरिंग
वारदात को लेकर पीड़ित सुमित पुलिस में शिकायत करने गया, लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस थाने के समीप ही पीड़ित पर फायरिंग कर डाली। हालांकि इस घटना में सुमित बच गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से एक देशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस तीनों बदमाशों से पूछताछ करने में जुट गई है। इधर, पुलिस का कहना है कि शहर में आपराधिक तत्वों पर पूरी नजर रखी जा रही है। कोई गुंडागर्दी की गतिविधि को पुलिस संचालित नहीं होने देगी।
यह भी पढ़ें : भिवाड़ी फैक्ट्री हादसा : विस्फोट के बाद मानों भूकम्प आ गया हो, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV वीडियो, जानिए अपडेेट
कुचामन सिटी में भाजपा नेता को भी मिली गैंगस्टर की धमकी
राजस्थान के कुचामन सिटी में कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गो ने भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना से हडकम्प मच गया है। भाजपा नेता को एक ऑडियो संदेश के जरिए यह धमकी दी। इसमें गैंगस्टर वीरेंद्र चरण और राहुल फतेहपुर के नाम भी सामने आए हैं। इस दौरान कल सोमवार को व्हाट्सएप ऑडियो के जरिए दी गई धमकी में बदमाशों ने विदेशी नंबरों का उपयोग किया और कहा तीन-चार दिन में तुझे मार देंगे। ऑडियो संदेश में बदमाशों ने कहा कि तू जिन बदमाशों से हमें फोन करवा रहा है, उनसे कुछ नहीं होने वाला। तेरी हालत भी रमेश रूलानिया जैसी होगी, जो तू कर रहा है, उसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें : तालाब में डूबी कार में से निकले 2 युवकों के शव, सवा महिने बाद लगा पता, जानिए क्या हुआ उस दिन

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
