प्रतिमा विसर्जन में हो गई बड़ी अनहोनी, दो युवतियां समा गई मौत में
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर शहर से सटे पुरानी छावनी में आज देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हिन्नौदा एनीकट के पास बने तालाब में दो मासूम बच्चियां डूब गईं, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय तनु पुत्री साहब सिंह जाट और 16 वर्षीय खुशी पुत्री रानू जाट के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा बोले, अपने सगे भाई को मार देते है, उसका गला रेत देते हैं, आखिर ऐसा क्यो कहा?
जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां देवी प्रतिमा विसर्जन करने गई थीं, इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों शवों को बाहर निकाला। दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। डूबने वाली युवतियों में तनु (23) पुत्री साहिब सिंह और खुशी (15) पुत्री रामू के रूप में उनकी पहचान हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।
यह भी पढ़े : विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़
देवी प्रतिमा विसर्जन की खुशी अचानक गम में बदल गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
नरेश मीणा बोले, अपने सगे भाई को मार देते है, उसका गला रेत देते हैं, आखिर ऐसा क्यो कहा?

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






